{"_id":"627180298cbdab1e8423af56","slug":"asked-the-farmers-whether-there-was-profit-or-loss-in-the-wheat-crop-shahjahanpur-news-bly483620735","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों से पूछा, गेहूं की फसल में फायदा हुआ या नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों से पूछा, गेहूं की फसल में फायदा हुआ या नुकसान
विज्ञापन
रोजा मंडी में मंगलवार को दिल्ली से कृषि विशेषज्ञ पहुंचे।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। यूएस एंबेसी, नई दिल्ली से आए सीनियर रीजनल एग्रीकल्चर अटैची मैरीनो जे. बिलेयर्ड मंगलवार को पहले जमुका गांव की सहकारी समिति में पहुंचे। उनके साथ दिल्ली से आए वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ संतोष कुमार सिंह भी थे।
उन्होंने यहां पर मौजूद किसानों से इस बार पैदा हुई गेहूं की फसल के बारे में जानकारी की। संतोष कुमार सिंह ने किसानों से पूछा कि इस बार फसल से किसानों को फायदा मिल रहा है या नहीं। गेहूं की पैदावार अच्छी हुई या नहीं। उन्होंने किसानों को खेती में टपक सिंचाई पद्धति यानी ड्रिप इरीगेशन को अपनाने की सलाह दी। कृषि विशेषज्ञ रोजा मंडी पहुंचे। यहां पर व्यापारियों के साथ वार्ता की।
उन्होंने व्यापारियों से बाजार में एमएसपी से ज्यादा दामों पर गेहूं बिक्री पर चर्चा की। व्यापारियों ने बताया कि इस बार गेहूं का निर्यात अच्छा हो रहा है। इस बार मिलरों के साथ-साथ विभिन्न कंपनियां भी गेहूं खरीद कर रही हैं। इससे किसानों को एमएसपी से अधिक दाम बाजार में मिल रहा है। व्यापारियों से व्यापार के बारे में जानकारी ली। इस दौरान रोजा मंडी सचिव प्रवीण कुमार अवस्थी, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद