फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Asked for extortion of 50 thousand, did not give but threatened to kidnap the son

Shahjahanpur News: 50 हजार की रंगदारी मांगी... न देने पर बेटे को अगवा करने की धमकी

Mon, 22 May 2023 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Asked for extortion of 50 thousand, did not give
but threatened to kidnap the son
मकसूदापुर/बंडा। मोबाइल पर कॉल कर गालीगलौज करने और 50 हजार की रंगदारी मांगने पर पुलिस को तहरीर दी गई है। रुपये न देने पर 11 वर्षीय बेटे को अगवा कर लेने की धमकी दी गई है। रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर थाना प्रभारी ने तहरीर की जानकारी होने से ही इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन


गांव कुइयां महोलिया निवासी हरदेव सिंह ने बताया कि 20 मई की सुबह उनके भाई के मोबाइल पर कॉल आई। फोन 11 वर्षीय भतीजे युवराज सिंह ने रिसीव किया। कॉल करने वाले ने भतीजे से गालीगलौज करनी शुरू कर दी। भतीजे ने मोबाइल अपनी मां को दे दिया तो कॉल करने वाले ने युवराज की मां से भी गालीगलौज की। युवराज के पिता अजायब सिंह घर पहुंचे तो युवराज ने उनको जानकारी दी।
विज्ञापन

अजायब सिंह ने उसी नंबर पर कॉल कर बात की और गालीगलौज करने का कारण पूछा तो उनसे 50 हजार रुपये की मांग की गई। धमकी दी गई कि रुपये न देने पर उनके बेटे का अपहरण कर लिया जाएगा। इसके बाद हरदेव सिंह थाने पहुंचे तो हलका दरोगा ने तहरीर लेकर रख ली। हरदेव सिंह ने कॉल रिकार्ड निकलवाने और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इधर, थाना प्रभारी बीके मौर्या ने तहरीर मिलने से इन्कार किया है। कहा, तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed