फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ashok singhal

शहर से भी जुड़ी हैं अशोक सिंघल की यादें

Tue, 17 Nov 2015 10:38 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 17 Nov 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
 विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की यादें अपना जिला भी समेटे हुए है। वह यहां कई बार आए और अपनी यादें छोड़ गए। बताया जाता है कि श्री सिंघल वर्ष 1975 में और उसके बाद दो बार शहर में आए थे। भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना बताते हैं कि श्री सिंघल एक बार बहादुरगंज के तलौआ मैदान में कार्यक्रम में आए थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने श्रीे सिंघल के साथ भोजन भी किया था।
विज्ञापन

भाजपा नेता श्री खन्ना ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि अशोक सिंघल महान देशभक्त, भारतीय संस्कृति के ध्वजवाहक और विहिप के विश्वविख्यात नेता रहे। उनके निधन से अपूर्णनीय क्षति हुई है, जिसकी निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं है। श्री खन्ना ने कहा कि सिंघल दूरदर्शी, जुझारू और दृढ़ता के धनी व्यक्ति थे। वह कुशल नेतृत्वकर्ता भी थे।
विज्ञापन

इधर, विहिप की शोकसभा में कार्यकारी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंघल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। प्रांत मंत्री राजीव सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि अशोक सिंघल के निधन से हिंदू समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है। वह महान योद्धा की तरह थे। प्रांत संयोजक अनुज सिंह ने कहा कि श्री सिंघल के निधन से जो रिक्तता आई है, उसे भर पाना असंभव है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला मंत्री राजेश अवस्थी, कृष्ण कुमार गुप्ता, ऋषिपाल सिंह, विपिन शुक्ला, राहुल पाठक, प्रियंक पांडेय, हरीश प्रजापति, शेर बहादुर, राम लखन, संजीव सिंह, पंकज चौहान, अमित मिश्रा, देवेंद्र यादवय, नितिन शुक्ला, सुधीर पांडेय, आलोक द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed