फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ASHA Workers Raise Their Voices, Submit Memorandum to Deputy Chief Minister

Shahjahanpur News: आशा वर्कर्स ने उठाई आवाज, उपमुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Wed, 25 Mar 2026 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
ASHA Workers Raise Their Voices, Submit Memorandum to Deputy Chief Minister
जीआईसी के खेल मैदान में प्रदर्शन करतीं आशा वर्कर्स। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने मांगों को लेकर जीआईसी खेल मैदान पर प्रदर्शन करने के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को यूनियन की पदाधिकारी जीआईसी खेल मैदान पर एकत्र हुईं और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर छह फरवरी 2026 की वार्ता के क्रम में तीसरे चक्र की वार्ता कर यूनियन के मांगपत्र पर समझौते को अंतिम रूप देने, वर्ष 2019 से 2023 तक की बकाया प्रोत्साहन राशियों में राज्य वित्त से निर्गत 750 रुपये मासिक की दर से 28 माह का बकाया समेत अन्य प्रोत्साहन राशियों का आकलन कर भुगतान करने की मांग उठाई। पूरे प्रदेश में आशा वर्कर्स से भुगतान के नाम पर होने वाली अवैध वसूली को रोके जाने के लिए सर्कुलर जारी करने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष कमलजीत कौर ने कहा कि वर्ष 2024 से 2026 के सभी बकाया का 31 मार्च से पूर्व भुगतान कर सीएचसी पर ब्योरा चस्पा कराया जाए। प्रदर्शन में कुसुम मिश्र, सरोज कुमारी, रूपा सिंह, अनुराधा, सरला देवी, रोशनी, अनीता सक्सेना, सरिता दीक्षित आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed