{"_id":"615cb0f58ebc3e628d1eaf80","slug":"asha-worker-shahjahanpur-news-bly4619746184","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता महिलाओं की खाता संख्या नहीं देने पर आशा कार्यकर्ताओं का रुकेगा भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता महिलाओं की खाता संख्या नहीं देने पर आशा कार्यकर्ताओं का रुकेगा भत्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जो आशा वर्कर मातृत्व वंदना योजना के तहत लाभार्थी प्रसूता महिलाओं के बैंक खाते जल्द उपलब्ध नहीं कराएंगी, उनके भत्तों का भुगतान अगले आदेश तक रोक दिया जाएगा। सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने विकास भवन सभागार में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में योजना की प्रगति समीक्षा के दौरान भुगतान के लिए ऐसे 141 मामले लंबित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए यही चेतावनी दी है।
उन्होंने कहा कि सभी को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं देने को सरकार प्रयासशील है और इसीलिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। इसलिए विभागीय कर्मचारी योजनाओं को सफल बनाने के संकल्प के साथ कार्य करेंगे तो स्वास्थ्य विभाग की उत्तरोतर प्रगति होगी और लोगों में विभाग की सेवाओं के प्रति भरोसा बढ़ेगा। सीडीओ ने कहा कि इस योजना के तहत पहली बार मां बनने पर महिलाओं को उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए तीन किश्तों में पांच हजार रुपये की धनराशि मुहैया कराई जा रही है। इसलिए प्रसूता महिलाओं के खाते में यह धनराशि समय से पहुंचनी चाहिए।
उन्होंने योजना के लंबित मामलों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि जब तक आशाएं अपने क्षेत्र की प्रसूता महिलाओं के बैंक खाता संख्या उपलब्ध नहीं कराएंगी, तब तक उनका भत्ता रोक दिया जाएगा। सीडीओ ने कहा कि डिलेवरी के समय ही खाता संख्या की मांग की जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की डिलेवरी को आशाएं उनके साथ स्वयं नहीं जाएंगी, बल्कि वह 102 नंबर डायल करके एंबुलेंस बुलाने के साथ क्षेत्र के नर्सिंग स्टाफ को अवगत कराएंगी। नर्स की जिम्मेदारी होगी कि कोई भी डिलेवरी केस प्राइवेट अस्पताल में नहीं जाए।
विज्ञापन
सीडीओ ने कहा कि दूसरी बार मां बनने वाली महिलाओं और पुरूषों को नसबंदी को प्रेरित किया जाए। उन्होंने जैतीपुर स्वास्थ्य केन्द्र को 40 और शेष सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को 50-50 नसबंदी केस कराने का लक्ष्य दिया। उन्होंने आयुष्मान गोल्डन कार्ड की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक हजार से कम कार्ड बनाने वाले प्रभारी डॉक्टरों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान सफल बनाने की शपथ दिलाई। बैठक में नगर आयुक्त संतोष शर्मा, सीएमओ डॉ. एसपी गौतम, डीडीओ पवन कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।