फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Asha and Sangini demonstrated and demanded outstanding honorarium

आशा और संगिनी ने प्रदर्शन कर मांगा बकाया मानदेय

Tue, 07 Jun 2022 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Asha and Sangini demonstrated and demanded outstanding honorarium
शाहजहोंपुर में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने जाती आशा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत और आशा और संगिनी कर्मचारियों ने फरवरी माह से लंबित मानदेय और अन्य भत्तों का भुगतान नही कराए जाने के विरोध में सोमवार को खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा बनाई। बाद में उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह को ऑल इंडिया आशा बहू कार्यकत्री कल्याण सेवा समिति की ओर से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि आशा और संगिनी कर्मचारियों को कई माह से मानदेय और अन्य देयकों का भुगतान नहीं किया गया, जबकि उन पर काम का बोझ लगातार बढ़ाया जा रहा है। जिन अधिकारियों पर मानदेय और भत्तों के भुगतान की जिम्मेदारी है, वह 20 से 30 प्रतिशत कमीशन लिए बगैर भुगतान करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में घायल होने वाली कर्मचारियों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा और मृत्यु होने पर आश्रितों को तीन लाख रुपये आर्थिक सहायता देने, इस मौके पर समिति की जिलाध्यक्ष कमलजीत कौर, जिला सचिव सुनीता त्रिपाठी, पूनम पांडेय, नीतू सागर, रवींद्रा श्रीवास्तव, बीना मिश्रा आदि कर्मचारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed