फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Asaram Gonda ashram girl body found father of misdeed victim worried about safety

शाहजहांपुर: दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने मांगी सुरक्षा, बोले- आसाराम के गुर्गों से परिवार को खतरा, राम सिंह दे गया धमकी

Fri, 08 Apr 2022 10:10 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर। 
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 08 Apr 2022 10:10 PM IST
सार

दुष्कर्मी आसाराम के आश्रम में लाश मिलने के बाद शाहजहांपुर में दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है। साथ ही बताया कि हाल ही में आसाराम का एक गुर्गा धमकी देकर गया है।

विज्ञापन
Asaram Gonda ashram girl body found father of misdeed victim worried about safety
आसाराम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोंडा में दुष्कर्मी आसाराम के आश्रम में शुक्रवार को लड़की की लाश मिलने के बाद शाहजहांपुर में दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने अपनी व परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग करते हुए बताया कि 21 मार्च को आसाराम के गुर्गे ने घर आकर बेटी समेत पूरे परिवार को जलाकर मार देने की धमकी दी थी। वह एक धमकी भरा पत्र भी फेंक गया था।

विज्ञापन


परिवार पर अब भी खतरा मंडरा रहा
शाहजहांपुर की एक नाबालिग लड़की ने साल 2013 में आसाराम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। अदालत ने 2018 में आसाराम को इस मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। शुक्रवार को दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि उनके परिवार पर अब भी खतरा मंडरा रहा है। आसाराम के गुर्गे पहले भी कई बार उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर चुके हैं। 21 मार्च की सुबह आठ बजे आसाराम का गुर्गा राम सिंह निवासी गोपालपुर जिला मैनपुरी उनके घर आया था।

विज्ञापन

धमकीः चले जाओ, नहीं तो बेटी समेत पूरे परिवार को जलाकर मार देंगे
दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने उसे पहले कई बार आसाराम के आश्रम में देखा था। उसने मकान के गेट पर आकर धमकाया कि जनपद से चले जाओ, नहीं तो बेटी समेत पूरे परिवार को जलाकर मार देंगे। वह एक पत्र फेंककर भाग गया था,  जिसमें बेटी व उनके लिए गालियां लिखी हुईं थीं। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को भी दी थी। पुलिस ने अभी तक कोई खास कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन

गोंडा में लड़की की लाश मिलने के बाद परिवार को खतरा बताया
दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को गोंडा में लड़की की लाश मिलने के बाद अपनी व परिवार के लोगों की जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होना चाहिए, साथ ही उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए। एसपी एस आनंद ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एलआईयू से वार्ता करने के बाद पीड़िता के पिता को सुरक्षा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed