{"_id":"69260952f94c0c857f00fc68","slug":"as-winter-approaches-people-are-gripped-by-depression-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-158689-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सर्दी के दस्तक देते ही लोगाें को घेरने लगा अवसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सर्दी के दस्तक देते ही लोगाें को घेरने लगा अवसाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तापमान के कम होने के बाद लोग अवसाद की चपेट में आने लगे हैं। नींद कम आना, थकान महसूस होना और ऊर्जा में कमी होने की समस्या को लेकर मरीज डॉक्टर के पास पहुंच रहे हैं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज की मन कक्ष की ओपीडी में रोजाना करीब 70 मरीज आ रहे हैं। इनमें 15 से 20 मरीज अवसाद से ग्रस्त होते हैं। मनोचिकित्सक अभिनव रस्तोगी बताते हैं कि सर्दी में दिन का समय कम होने व धूप की कमी के कारण लोगों के शरीर में क्लॉक शिफ्ट हो जाती है। ऐसे में दिमाग में बनने वाला सेरोटोनिन केमिकल कम होता है और लोग तनाव से जूझने लगते हैं।
इस वजह से लोगों में नींद की कमी, उदासीपन, कम सक्रिय रहना और थकान महसूस होने की समस्या हो जाती है। ये समस्या होने पर सुबह धूप में जरूर बैठें। करीब 30 मिनट तक रोज टहलें। विटामिन-डी जरूर लें और खानपान पर ध्यान दें। दो सप्ताह से ज्यादा मानसिक स्थिति खराब रहने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।