{"_id":"68ec1498cc165b5a950c3d7a","slug":"as-soon-as-the-bow-was-broken-the-fair-ground-echoed-with-the-chants-of-lord-shri-ram-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-154942-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धनुष भंग होते ही भगवान श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा मेला मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धनुष भंग होते ही भगवान श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा मेला मैदान
विज्ञापन
तिलहर के पोटरगंज में आयोजित रामलीला में प्रसंग का मंचन करते कलाकार। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
तिलहर। पोटरगंज में श्री जनता रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में रविवार को अयोध्या से आए श्री किशोर आदर्श रामलीला मंडली के कलाकारों ने सीता स्वयंवर के दौरान धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम के हाथों धनुष भंग होते ही दर्शक भावविभोर हो उठे और मेला मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। मेला मैदान पर लगे झूले, सजावटी स्टॉल और फूड कॉर्नर ने मेले की रौनक बढ़ा दी। व्यवस्था में समिति के संरक्षक देवेंद्र गुप्ता, प्रबंधक कमलेश गुप्ता, अध्यक्ष नीरज गुप्ता, पंकज गुप्ता, नीलेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संवाद
--
श्रीराम-भरत मिलाप, शूर्पणखा नासिका भंग और खर-दूषण उद्धार का हुआ मंचन
कांट। रामलीला के 11वें दिन रविवार को मेला मैदान पर श्री वृंदावन धाम से आए कलाकाराें ने श्रीराम-भरत मिलाप, शूर्पणखा नासिका भंग और खर-दूषण के उद्धार आदि प्रसंगों का मंचन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन के दौरान श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राममुरारी मिश्रा, उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा, संजीव मिश्रा, सुरेश चंद्र सक्सेना, गंगाराम राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद
-- मिर्जापुर में हवन-पूजन के साथ आरंभ हुआ रामलीला मेला
मिर्जापुर। कस्बे में प्राचीन श्री रामलीला मेला का रविवार को सनातनी पद्धति से हवन-पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। मेले में एक सप्ताह तक भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों की लीलाओं का मंचन किया जाएगा। हवन-पूजन के बाद थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने फीता काट कर मेले का उद्घाटन किया। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सत्यवीर यादव ने बताया कि अयोध्या से आए श्री ललितेश्वर आदर्श रामलीला नाट्य कला परिषद के कलाकार रामायण के विभिन्न पात्रों की भूमिकाएं निभाएंगे। इस दौरान प्रेम सिंह यादव, ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि कौशलेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, विनय शर्मा, रनवीर सिंह, मुकेश सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
-- तिलहर में आज धूमधाम से निकलेगी प्रभु श्रीराम की बरात
तिलहर। श्री जनता रामलीला समिति की ओर से सोमवार को भगवान श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली जाएगी। बरात की तैयारियों को लेकर रविवार को प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने शोभायात्रा के पारंपरिक मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान मेला समिति के संरक्षक देवेंद्र गुप्ता, प्रबंधक कमलेश गुप्ता आदि कई पदाधिकारी उनके साथ रहे। संवाद
--
रौसर कोठी में रामलीला का शुभारंभ
रोजा। रौसर कोठी में रामलीला शुरू हो गई है। रामलीला का शुभारंभ ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने रोजा चीनी मिल के महाप्रबंधक पंकज गोयनका के साथ मिलकर विधिवत हवन पूजन के साथ किया। इसके बाद अमर ज्योति के कलाकारों ने शिव विवाह के प्रसंग का मंचन किया। मेला अध्यक्ष आनंद दीक्षित ने बताया कि मेले में दुकाने और झूले लगे हैं। पूर्व शिक्षक एमएलसी संजय मिश्रा, संजय सिंह, सचिन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

तिलहर के पोटरगंज में आयोजित रामलीला में प्रसंग का मंचन करते कलाकार। संवाद- फोटो : अमर उजाला