फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Aryan female college Administration blew effigy

आर्य महिला कॉलेज प्रशासन का फूंका पुतला

Sat, 05 Dec 2015 11:58 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 05 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
 Aryan female college Administration blew effigy
अभाविप ने आर्य महिला महाविद्यालय में परीक्षा शुल्क के नाम पर भारी वसूली करने का आरोप लगाते हुए विद्यालय प्रबंधतंत्र का पुतला फूंका।
विज्ञापन

छात्र नेताओं का आरोप है कॉलेज प्रशासन छात्राओं का शोषण कर रहा है। विश्वविद्यालय से निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ अतिरिक्त शुल्क वसूलना अन्याय है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामजी अवस्थी ने कहा कि प्राचार्य छात्राओं से अतिरिक्त वसूलकर नियम विरुद्ध कार्य कर रही हैं। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए महाविद्यालय के सामने मार्ग पर पुतला फूंका। जिला संयोजक सत्यम शुक्ला ने कहा कि यदि कॉलेज प्रशासन ने रवैया नहीं बदला तो कार्यकर्ता प्राचार्य का घेराव कर आंदोलन शुरू कर देंगे। पुतला फूंकने वालों में अरविंद शुक्ला, अमन रावत, विवेक भारती, प्रखर अवस्थी, अर्पित मिश्रा, नितिन कुमार, आयुष मिश्रा, शुभम यादव, केशव चतुर्वेदी, शुभम कश्यप, प्रशांत राठौर, सिद्धांत कश्यप, अजय, सौरभ मोहन, ऋषभ तिवारी आकाश शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed