फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Artists will soon showcase their talent on the national stage.

Shahjahanpur News: जल्द ही राष्ट्रीय मंच पर हुनर दिखाएंगे कलाकार

Sat, 04 Jul 2026 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Artists will soon showcase their talent on the national stage.
डॉ.कमर चित्रकार। स्रोत: स्वयं - फोटो : credit
शाहजहांपुर। चित्रकला एवं ललित कला से जुड़े कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में नई पहल शुरू की गई है। अंतरराष्ट्रीय चित्रकार डॉ. मोहम्मद कमर ने प्रतिभाशाली कलाकारों की तलाश शुरू कर दी है। तीन जिलों के चयनित कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर के आर्ट टूर में शामिल कराएंगे। यहां उन्हें देश के नामी कलाकारों और कला दीर्घाओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

चित्रकार डॉ.कमर की पहल के तहत शाहजहांपुर, बरेली और आसपास के जिलों के 10 से 12 कलाकारों का चयन किया जाएगा। चयन में युवा कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि उन्हें अपने हुनर को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने और आगे बढ़ाने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन

आर्ट टूर के लिए चयनित कलाकार राष्ट्रीय स्तर की कला प्रदर्शनियों और गैलरियों का भ्रमण करेंगे। उन्हें विभिन्न राज्यों के कलाकारों से मुलाकात करने, उनके अनुभव जानने और नई कला तकनीकों को समझने का मौका मिलेगा। इससे कलाकारों की रचनात्मकता को नया आयाम मिलेगा और उनकी कला में और निखार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्ट टूर के लिए उन्होंने कलाकारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंडल भर के कलाकार उनके संपर्क में हैं। उनमें ही प्रतिभावान कलाकारों का चयन किया जाएगा।

--
मंडल में प्रतिभाशाली कई कलाकार हैं। उचित मंच और मार्गदर्शन के अभाव में वे आगे नहीं बढ़ पाते। ऐसे कलाकारों की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों और प्रतियोगिताओं तक पहुंचाएंगे। इससे बरेली मंडल के कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का बेहतर अवसर मिलेगा।
-डॉ. कमर, चित्रकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed