{"_id":"677ecaa25dd2423ceb070ff6","slug":"artists-received-applause-by-giving-presentations-in-sanskriti-utsav-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-135234-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संस्कृति उत्सव में कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर बटोरीं तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संस्कृति उत्सव में कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर बटोरीं तालियां
Thu, 09 Jan 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
गांधी भवन प्रेक्षागृह में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित संस्कृति उत्सव में नृत्य
शाहजहांपुर। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से संस्कृति उत्सव 2024-25 का आयोजन बुधवार को टाउनहॉल स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह में किया गया। इसमें लोक कलाओं से संबंधित गायन, वादन, नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं।
प्रतियोगिता के दौरान गायन में कार्तिक प्रथम, अर्पित द्वितीय व अवनीश द्वितीय रहे। वादन में आयुष ने पहला, दीपशिखा ने दूसरा और दुर्गेश ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। नृत्य में चिन्मय ने पहले, अंजली श्रीमाली दूसरे तथा इनोवेटिक इंग्लिश ग्रुप ने तीसरा स्थान पाया।
उत्तर प्रदेश पर्व-हमारी संस्कृति हमारी पहचान के तहत आयोजित संस्कृति उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने किया। इसके बाद लोक कला की विधाओं में पारंगत कलाकारों ने लोक नृत्य, लोकगीत, शास्त्रीय संगीत, नाटक मंचन, तबला वादन, सितार गिटार वादन, हारमोनियम एवं बांसुरी की प्रस्तुति दी, जहां एक ओर युवाओं ने विभिन्न शास्त्रीय नृत्य शैली में प्रस्तुति देकर लोगों की तालियां बटोरीं वहीं दूसरी ओर वादन की कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का आकलन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र सक्सेना के संचालन में आयोजित संस्कृति उत्सव के बरेली के पर्यटन अधिकारी मनीष सिंह, व्यापारी नेता सचिन बाथम, पल्लवी भटनागर, नम्रता लता, डॉ. नमिता किशोर, प्रतिभा सक्सेना आदि मौजूद रहे।