फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Arsalan is not disappointed due to not having both hands, he is learning cricket on YouTube and hitting fours and sixes

Shahjahanpur News: दोनों हाथ न होने से मायूस नहीं हुए अर्सलान, यू-ट्यूब पर क्रिकेट सीख लगा रहे चौके-छक्के

Tue, 26 Aug 2025 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Arsalan is not disappointed due to not having both hands, he is learning cricket on YouTube and hitting fours and sixes
कांट में शाॅट खेलते अर्सलान जमाल। संवाद
शाहजहांपुर/कांट। जन्म से दोनों हाथ नहीं होने के बावजूद अर्सलान जमाल ने खुद पर दिव्यांगता हावी नहीं होने दी। बड़े भाई के साथ प्लास्टिक की गेंद से खेलने से शुरू किया सफर यूपी की लीग तक पहुंच गया। यू-ट्यूब देखकर क्रिकेट सीखा। अब चौके-छक्के लगाते हैं। उनके पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली हैं।
विज्ञापन

कासगंज के बड्डूनगर निवासी फुटवियर कारोबारी शाहिद जमाल के पुत्र अर्सलान जमाल के जन्म से दोनों हाथ नहीं हैं। पांच साल की उम्र से उन्होंने क्रिकेट का बैट उठाया तो उसी में कॅरिअर बनाने की ठान ली। बड़े भाई शहरफ जमाल के साथ घर में प्लास्टिक की गेंद से खेलना शुरू किया।
विज्ञापन

तीन भाइयों में दूसरे नंबर के अर्सलान जमाल ने कहीं प्रशिक्षण नहीं लिया। उन्होंने यू-ट्यूब देखकर क्रिकेट की बारीकी सीखी और शॉट लगाना शुरू किया। दिव्यांग होने के बावजूद वह काफी अच्छा खेलते हैं। गत दिनों प्रदेश स्तरीय ट्रॉयल में उनका चयन कानपुर में तीन व चार सितंबर को होने वाली उत्तर प्रदेश फिजिकल डिसेबल यूपी टी-20 लीग के लिए हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह लेफ्ट हैंड बैट्समैन के रूप में लीग में प्रतिभाग करेंगे। यहां बेहतर प्रदर्शन करने पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर हो सकता है। टीम का कोच यूसुफ पठान अकादमी के पूर्व कोच अभिषेक कुमार को बनाया। अभिषेक से वह तीन दिन का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कांट आए हुए हैं।

अर्सलान ने बताया कि शुरुआत में लगा था कि वह कुछ नहीं कर सकते। बाद में लोगों को खेलते देखकर हिम्मत जुटाई और खेल शुरू कर दिया। वह कहते हैं कि उनका पसंदीदा शॉट पीछे की तरफ खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed