फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Arrangements for sterilization in Animal Birth Control Center are incomplete

Shahjahanpur News: एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में नसबंदी के इंतजाम अधूरे

Thu, 04 Sep 2025 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Arrangements for sterilization in Animal Birth Control Center are incomplete
अजीजगंज ​स्थित एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर। संवाद
शाहजहांपुर। अजीजगंज स्थित एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर पर कुत्तों की नसबंदी के लिए औरेया की फर्म को टेंडर मिल गया है। प्रति कुत्ता 950 रुपये का भुगतान किया जाएगा। सेंटर में अभी बिजली का कनेक्शन, ओटी समेत अन्य व्यवस्थाएं नहीं की गईं हैं। इसकी संबंधित फर्म ने मांग की है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक अभी सेंटर को शुरू होने में 15 दिन लग जाएंगे।
विज्ञापन

एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के अंदर पानी घुस गया है। इससे यहां पर आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम कुत्तों की नसबंदी कराने के लिए संवेदनशील हुआ है। नसबंदी कराने वाली फर्म के लिए टेंडर प्रक्रिया हुई। इसमें औरेया की फर्म को टेंडर मिला है। अभी ऑपरेशन रूम बनकर तैयार नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ऑपरेशन के लिए टेबल नहीं आई है। एसी और फ्रिज की व्यवस्था नहीं हुई है। संबंधित फर्म के कर्मचारियों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को जरूरी सामान और दवाओं की सूची सौंपी है। नगर निगम की ओर से इन सब वस्तुओं का इंतजाम किया जाएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि संबंधित फर्म के लोगों ने अपनी आवश्यकता के सामान की सूची सौंपी है। इसकी खरीदारी कराई जाएगी। एनिमल बर्थ कंट्रोल सेेंटर में बाढ़ आ गई है। संभावना है कि अगले 15 दिन में एनिमल बर्थ सेंटर शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed