{"_id":"67c4b3e12af6441305045b5b","slug":"arogya-mela-instead-of-doctors-pharmacists-and-lt-are-doing-treatment-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-138743-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला : डॉक्टर के बजाय फार्मासिस्ट और एलटी कर रहे उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला : डॉक्टर के बजाय फार्मासिस्ट और एलटी कर रहे उपचार
Mon, 03 Mar 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
कुर्रिया कलां पीएचसी पर दव लेने आई मंजू देवी। संवाद
- फोटो : mathura
शाहजहांपुर/ कुर्रिया कलां। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के नाम पर पीएचसी में खानापूरी जारी है। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर के बजाय फार्मासिस्ट और एलटी उपचार कर रहे हैं। कुछ केंद्रों पर खून की जांच तक की सुविधा नहीं है। ऐसे में आरोग्य मेले से मरीजों का मोहभंग होने लगा है।
कांट की कुर्रिया कलां पीएचसी पर आसपास के गांवों के अलावा पड़ोसी जनपद हरदोई के गांव के मरीज भी दवा लेने आते हैं, लेकिन यहां पर डॉक्टर और एलोपैथी फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं है। लैब टेक्नीशियन श्रवण कुमार ने भी त्यागपत्र दे दिया है। ऐसे में खून की जांच कराने आने वाले मरीजों को लौटना पड़ रहा है। यहां पर मात्र स्टाफ नर्स दिव्या कुशवाहा एवं आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट कृपाशंकर पाठक ही मरीजों का उपचार कर रहे हैं।
पूर्व में सीएमओ ने डॉक्टर को संबद्ध किया था, लेकिन कुछ दिन बाद वे भी नहीं आए। आरोग्य मेले में पीएचसी भमौली, सरथौली, डहरा, हुसैनपुर, निकरा, आजादपुर, सिसौरी आदि के 25 मरीज आए।
विज्ञापन
-- -- -- -
41 मरीज देखे, छह की जांच
तिलहर। पीएचसी राजनपुर में डॉक्टर के नहीं होने की वजह से एलटी अंकित कुमार ने मरीजों का उपचार किया। एलटी ने 41 मरीजों को देखा, साथ ही छह मरीजों की जांच की गई। इसी क्षेत्र की रमापुर पीएचसी में फार्मासिस्ट संजीव कुमार उपचार करते हुए मिले। उन्होंने 32 मरीजों का परीक्षण किया। संवाद
-- -- -- -- -- --
त्वचा रोग व बुखार से पीड़ित मरीज आए
मीरानपुर कटरा। ग्राम सिउरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में डॉ.फैजान खां ने 25 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण कर दवाई दी। सबसे ज्यादा मरीज त्वचा रोग, बुखार के आए। फार्मासिस्ट राजीव कुमार ने दवाई का वितरण किया। संवाद
-- -- --
22 मरीजों का परीक्षण किया
खुदागंज। क्षेत्र के ग्राम हसनापुर में पीएचसी में लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉ.फहीम खान ने 22 मरीज का परीक्षण किया। मेले में बुखार के छह, त्वचा रोग के 12,खांसी के चार मरीज आए। व्यवस्था में डॉ.योगेंद्र पाल, एलटी विशन दयाल का सहयोग रहा।
-- -- -- -- -
बदलते मौसम में यह बरतें सावधानी
-मौसम में परिवर्तन के चलते बासी खाने से परहेज करें।
-कोल्ड ड्रिंक, ठंडा पानी व एवं फास्ट फूड खाने से बचे।
-मौसम में मच्छरों से बचने को पूरे अस्तीन वाले कपड़े पहने
-मच्छरदानी का प्रयोग करें, बाहरी खान-पान से बचें।
-कटे-फटे फल आदि को खाने से परहेज करें।
-- -- -- -- -
खून की जांच नहीं हो सकी
-सिसौरी निवासी मंजू देवी ने बताया कि पूरे शरीर में दर्द होने के कारण अस्पताल में खून की जांच कराने आए, लेकिन लैब टेक्नीशियन न होने से जांच नहीं हो सकी।
-- -- -- -- -
जांच कराने को टाला, दवा देकर लौटाया
-कुर्रिया निवासी शिवकुमार मिश्र ने कहा कि काफी दिन से बलगम-खांसी की शिकायत हैं।पहले भी जांच कराने आ चुके हैं, लेकिन खून की जांच नहीं हुई, सिर्फ दवाई दे दी गई।

कुर्रिया कलां पीएचसी पर दव लेने आई मंजू देवी। संवाद- फोटो : mathura