फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Arogya Mela: Health ATM remained closed... instead of paying attention to the patients, the workers were completing the work.

आरोग्य मेला : हेल्थ एटीएम बंद पड़ा...मरीजों पर ध्यान देने के बजाय काम निपटा रहे कर्मी

Mon, 03 Feb 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 03 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Arogya Mela: Health ATM remained closed... instead of paying attention to the patients, the workers were completing the work.
शाहजहांपुर के जलीकोठी पीएचसी में शोपीस बनी हेल्थ एटीएम मशीन। संवाद - फोटो : mathura
शाहजहांपुर। मरीजों को चिकित्सीय लाभ देने के उद्देश्य से प्रत्येक रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले शोपीस बनकर रह गए हैं। बदलते मौसम में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों के उमड़ने के बावजूद व्यवस्था गड़बड़ है। शहरी क्षेत्र में दवाएं और संसाधन होने के बावजूद स्टाफ दिलचस्पी नहीं ले रहा। वहीं ग्रामीण इलाकों में डॉक्टर ही नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को निजी डॉक्टरों के पास जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटिया टोला में पहुंचने पर पर्चा और दवा वितरण रूम खाली मिला। पर्चा बनाने वाले रूम में सीट पर कर्मचारी का आठ साल का बेटा बैठकर मोबाइल देख रहा था। पूछने पर कुछ देर के बाद कर्मी आया और पर्चा बनाया। डॉक्टर भी कानों में ईयर बड लगाए लैपटॉप में व्यस्त थे। त्वचा रोग की दिक्कत बताने पर एक ट्यूब व टेबलेट लिखकर लौटा दिया। दवा लेने के लिए यहां पर कर्मचारी के आने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर साढ़े 12 बजे शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी में पहुंचने पर हेल्थ एटीएम बंद मिला। ऐसे में जांच कराने आने वाले मरीजों को लौटना पड़ा। आमतौर पर जहां पर्चा बनता था, वहां सिर्फ पर्चे की बुक रखी थी और सीट खाली थी। काफी देर इंतजार के बाद बताया कि अंदर पर्चे बन रहे हैं। यहां पर महिला डॉक्टर उपस्थित थी, लेकिन कर्मचारी मरीजों की सुध लेने के बजाय कमरों में सीट-मेज हटाने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------


संचारी रोग की जानकारी दी
कांट। सीएचसी परिसर में दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान व स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजीव मल्होत्रा ने संचारी रोगों की जानकारी दी। फार्मासिस्ट अनुपम मिश्रा, मीनाक्ष पाठक, शेखर पाठक मौजूद रहे। संवाद

-------

अंदर उपचार, बाहर पनप रहीं बीमारियां
जैतीपुर। पीएचसी खेड़ारठ में आरोग्य मेले में डॉक्टर नहीं पहुंचे। फार्मासिस्ट मोहम्मद अकरम ने 36 मरीजों की जांचकर दवाई बांटी। डॉक्टर नहीं होने से गंभीर मरीजों को सीएचसी जाना पड़ता है। यहां पर अंदर उपचार होता है, जबकि बाहर बीमारियां पनप रहीं हैं। अस्पताल की चहारदीवारी टूटी होने से छुट्टा पशु घूमते मिले। अस्पताल के सामने बड़ा नाला में मच्छर पनपते हैं। इसकी करीब एक वर्ष से सफाई नहीं हुई है। सीएचसी प्रभारी डाॅ.मोहम्मद सजर ने बताया कि डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की जा चुकी है।

----------
-हमें दो दिन पहले ही चार्ज मिला है। स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सुधार करेंगे। कार्य नहीं करने वालों के पटल में बदलाव किया जाएगा।
डॉ.अंसार अली, प्रभारी सीएमओ

शाहजहांपुर के जलीकोठी पीएचसी में शोपीस बनी हेल्थ एटीएम मशीन। संवाद

शाहजहांपुर के जलीकोठी पीएचसी में शोपीस बनी हेल्थ एटीएम मशीन। संवाद- फोटो : mathura

शाहजहांपुर के जलीकोठी पीएचसी में शोपीस बनी हेल्थ एटीएम मशीन। संवाद

शाहजहांपुर के जलीकोठी पीएचसी में शोपीस बनी हेल्थ एटीएम मशीन। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed