फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   army man trhow passenger from train

यात्री को फौजी ने दिया ट्रेन से धक्का, गंभीर घायल

Tue, 03 Mar 2020 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
army man trhow passenger from train
शाहजहांपुर। ट्रेन में चढ़ते समय जगह देने को लेकर कहासुनी होने पर फौजी ने एक यात्री को लात मारकर नीचे गिरा दिया। चलती ट्रेन से गिरने पर यात्री गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहीं फौजी को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

बिहार में मधुवनी जिले के दोषपुर गांव निवासी मोहम्मद जाकिर हुसैन सोमवार को गुवाहाटी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। वह पुरानी दिल्ली से दरंभगा जा रहे थे और ट्रेन की जनरल बोगी में भीड़भाड़ होने के कारण दरवाजे पर ही बैठे थे। ट्रेन दोपहर करीब दो बजे शाहजहांपुर स्टेशन पर पहुंची और अपने निर्धारित स्टॉपेज के बाद रवाना हुई। इसी बीच ट्रेन में चढ़ने के दौरान जाकिर हुसैन की एक फौजी से कहासुुनी हो गई। आरोप है कि इससे गुस्साए फौजी ने जाकिर को लात मारकर ट्रेन से गिरा दिया। चलती ट्रेन से गिरने पर जाकिर के पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यात्री के ट्रेन से गिरने पर अन्य यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। कंट्रोल के आदेश पर कुछ ही देर में जीआरपी मौके पर पहुंच गई और जाकिर को जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, आरोपी फौजी को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया। इस बीच ट्रेन करीब 15 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर दो पर लगी भीड़
यात्री के ट्रेन से गिरने के बाद यात्रियों में खलबली मच गई। देखते-देखते प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। जीआरपी के पहुंचने पर घायल को प्लेटफार्म के नीचे ने निकाला गया। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::::
ट्रेन से गिरकर घायल होने वाले यात्री को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यात्री को धक्का देने वाले उत्तराखंड में खटीमा निवासी त्रिलोक सिंह को पकड़ लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है। वह आर्मी की ड्रेस में नहीं है, ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि आरोपी फौजी है। घायल का बयान दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - रामकृष्ण कठेरिया, प्रभारी उप निरीक्षक जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed