{"_id":"6847f5e128426e17aa0fc020","slug":"army-freed-its-land-from-encroachment-bulldozers-run-on-shops-in-shahjahanpur-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: सेना ने कब्जामुक्त कराई अपनी जमीन, दुकानों पर चला बुलडोजर... दुकानदारों की पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: सेना ने कब्जामुक्त कराई अपनी जमीन, दुकानों पर चला बुलडोजर... दुकानदारों की पुलिस से नोकझोंक
Tue, 10 Jun 2025 02:48 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:48 PM IST
सार
शाहजहांपुर में रोडवेज बस स्टैंड के सामने सेना ने पुलिस के सहयोग से अपनी जमीन को कब्जामुक्त कराया। बुलडोजर से अतिक्रमण हटा दिया गया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने विरोध करने का प्रयास किया तो महिला कांस्टेबल ने पकड़कर किनारे कर दिया।
विज्ञापन
बुलडोजर से हटाया गया अतिक्रमण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर में रोडवेज बस स्टैंड के सामने अरसे से काबिज दुकानदारों से सेना ने अपनी जमीन मंगलवार को खाली करा ली। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध करने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें भगा दिया। बुलडोजर से दो पक्की और शेष अस्थायी दुकानों को हटा दिया गया।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के रोडवेज बस अड्डे के सामने कैंट क्षेत्र की जमीन पड़ी है। इस जमीन पर कई वर्षों से अस्थायी अतिक्रमण है। बस अड्डे के सामने होने के कारण यहां पर दुकानों की भरमार है। ठेले लगाकर उस पर अस्थायी तौर पर कब्जा कर रखा है। दो दुकानदारों ने पक्की दीवारें खड़ी कर उस पर टिनशेड डालकर कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस के सहयोग से हटवाया अतिक्रमण
मंगलवार को सेना के रक्षा संपदा विभाग, बरेली की टीम शाहजहांपुर पहुंची। स्थानीय सदर बाजार पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सेना के जवान और भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर अधिकतर दुकानदार अपना ठेला हटाकर जाने लगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर हादसा: कार में तड़प रहे थे घायल, युवक ने 500 रुपये लेकर बताया अस्पताल का रास्ता; तीन की गई थी जान
वहीं, दुकान लगाने वाली एक-दो महिलाओं ने विरोध का प्रयास किया तो महिला कांस्टेबल ने पकड़कर किनारे कर दिया। कुछ लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हो गई। इसके बाद जेसीबी से पूरी जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया गया। कार्रवाई के दौरान खलबली मची रही।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन