{"_id":"615761cd8ebc3e61eb247b8b","slug":"arest-thept-shahjahanpur-news-bly4615441109","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की लत पूरी करने के लिए करता था चोरी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की लत पूरी करने के लिए करता था चोरी, गिरफ्तार
विज्ञापन
सिधौली पुलिस की गिरफ्त में चोरी करने का आरोपी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
सिंधौली। थाना क्षेत्र के दो गांवों में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही माल बरामद कर लिया है। बताया कि चोर नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
19 सितंबर को राममूर्ति निवासी ग्राम माहू महेश ने घर से चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अलावा 29 सितंबर की रात सिंधौली कस्बे के रहने वाले मुबारक अली के घर भी चोरी हो गई थी। पुलिस चोर की तलाश में थी। एसपी एस. आनंद के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर चोर की तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार की रात को सिंधौली प्रभारी निरीक्षक जगनारायण पांडेय ने मुखबिर की सूचना ग्राम बरौरा से आरोपी दीपक पांडेय को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया।
उसके पास से तीन कारतूस भी मिले थे। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से भारी मात्रा में चोरी के आभूषण व 33 हजार रुपये की नकदी बरामद हो गई। पुलिस ने दीपक पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूछताछ में आरोपी दीपक पांडेय ने बताया कि वह नशे का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए घरों मे चोरी करता है। उसने दोनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकारा है। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।