{"_id":"6421daaf45999bea0807b16d","slug":"applications-for-plots-stuck-upcida-will-open-portal-shahjahanpur-news-c-4-1-109197-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्लॉटों के आवेदन फंसे, यूपीसीडा खोलेगा पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्लॉटों के आवेदन फंसे, यूपीसीडा खोलेगा पोर्टल
विज्ञापन
शाहजहांपुर के कांट रोड स्थित फैक्ट्री। संवाद
- भूखंड न मिलने के कारण इकाइयां स्थापित करने में आ रहीं उद्यमियों को दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। पिछले एक वर्ष से जमौर इंड्रस्ट्रियल एरिया में भूखंड न मिलने की समस्या को देखते हुए इंडियन इंड्रस्ट्रियल एसोसिएशन (आईआईए) ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। संगठन की कोशिश के बाद यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने आवेदन के लिए पोर्टल खोलने का आश्वासन दिया है।
जमौर इंड्रस्ट्रियल एरिया में भूखंड नहीं मिलने की समस्या से उद्यमी पिछले एक वर्ष से जूझ रहे हैं। कुछ के आवेदन होने के बाद पोर्टल बंद होने से उनका रुपया भी फंस गया है। इसके चलते उद्यमियों को इकाइयां स्थापित करने में परेशानी आ रही है। भूखंड की समस्या के समाधान के लिए आईआईए ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।
आईआईए के चैप्टर चेयरमैन शुभम खन्ना ने कानपुर में यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी से मुलाकात करते हुए उद्यमियों की समस्या से अवगत कराया। माहेश्वरी ने भूखंड आवेदन के लिए पोर्टल को खोलने का आश्वासन दिया। कहा कि एक सप्ताह के अंदर पोर्टल को खोलकर उद्यमियों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
आईआईए के चैप्टर चेयरमैन शुभम खन्ना ने इंडस्ट्रियल एरिया में जर्जर सड़क, स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट और नाली की सफाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया है।
रोजगार व विकास के लिए ऋण योजना पर की चर्चा
जिले में रोजगार और उद्योगों के विकास को देखते हुए वार्षिक ऋण योजना 2023-24 बनाए जाने के लिए डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर वार्षिक ऋण योजना 2023-24 के विषय में चर्चा की। उन्होंने उद्योग के विकास की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए वार्षिक ऋण योजना को अंतिम रूप दिये जाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कृषि एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी विकास के लिए ऋण की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। डीएम ने गत वित्तीय वर्ष में अस्वीकृत किए गए आवेदनों की जांच करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में सीडीओ एसबी सिंह भी मौजूद रहे।