{"_id":"6817be7f8740dc702a0c9f89","slug":"appeal-to-support-one-nation-one-election-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-143097-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एक राष्ट्र-एक चुनाव का समर्थन करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एक राष्ट्र-एक चुनाव का समर्थन करने की अपील
Mon, 05 May 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 05 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री का बुकें देकर स्वागत करते सांसद अरुण सागर। स्रोत: सं
- फोटो : mathura
मीरानपुर कटरा। आर्य महिला इंटर कॉलेज में एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर महिला सम्मेलन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने एक राष्ट्र-एक चुनाव की अपील की।
कहा कि देश की आजादी के बाद एक साथ चुनाव हुए। यह सिलसिला 1967 तक चलता रहा। बाद में राजनीतिक दलों के व्यक्तिगत लाभ के कारण एक साथ चुनाव का सिलसिला टूट गया। केंद्र सरकार ने अच्छी पहल करते हुए राष्ट्र के आर्थिक संसाधनों प्रशासनिक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर जनसमर्थन हासिल करने का अभियान छेड़ दिया है। सांसद अरुण सागर ने कहा कि भारत के लोकतंत्र को अधिक सशक्त, मजबूत, सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। सभी एकजुट होकर विकसित भारत के निर्माण में एक राष्ट्र-एक चुनाव की पहल का पूर्ण समर्थन करें।
सांसद ने कहा कि एक देश-एक चुनाव कराने से केंद्र के राजकोष की बचत होगी। हर पांच साल में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी होते हैं। एक ही समय पर चुनाव होने पर राजकोष की बचत होगी। चुनाव के समय राज्यों में आचारसंहिता लागू हो जाती है। ऐसे में इससे विकास परियोजनाओं में देरी होती है। जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, महेश चंद्र आर्य, दीपक मल्होत्रा, नरेंद्र गुप्ता लल्ला आदि मौजूद रहे।