फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Appeal to Keep Pharmacies Open Today

Shahjahanpur News: आज दवा की दुकानें खुली रखने की अपील

Tue, 19 May 2026 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Appeal to Keep Pharmacies Open Today
शाहजहांपुर में दवा व्यापारियों ने 20 मई को दुकानें खुली रखने की अपील करते केमिस्ट एसोसिएशन के प
शाहजहांपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक मेडिकल स्टोर पर हुई बैठक के बाद बाइक रैली निकालकर पदाधिकारियों ने दवा दुकानों पर संपर्क कर पोस्टर चस्पा किए। 20 मई को दुकानें खुली रखने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉरपोरेट डिस्काउंट और नकली दवाओं जैसी समस्याएं गंभीर विषय हैं, जिनका समाधान शासन और प्रशासन स्तर पर संवाद एवं प्रभावी प्रयासों से निकाला जाना चाहिए।
विज्ञापन

जनहित सर्वोपरि रखते हुए मेडिकल प्रतिष्ठानों को खुला रखने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष संचित सिंह, संरक्षक सुनील गुप्ता, चेयरमैन नरेशचंद्र, महामंत्री लक्ष्मण प्रसाद और कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सक्सेना ने कहा कि अखिल भारतीय संस्था उन कंपनियों का पूरे देश में बहिष्कार करें, जो ऑनलाइन कंपनियों को माल सप्लाई कर रही हैं। तभी ऑनलाइन व्यापार पर प्रभावी रोक लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी जागरूक दवा व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें खोलकर यह संदेश दें कि व्यापार बंद करने के बजाय संगठित प्रयासों से ही व्यापारियों के हितों की रक्षा संभव है। बैठक में हरिओम अग्रवाल, पवन मिश्रा, अशोक सक्सेना, इंद्रजीत नरूला, रोहित गुप्ता, कुलदीप यादव, गौरव अरोड़ा, नितिन अरोड़ा, संदीप चावला सहित कई दवा व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed