फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   apologized for the allegation of rape turned out to be false

दुष्कर्मं का आरोप झूठा निकलने पर मांगी माफी

Tue, 12 Jul 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
apologized for the allegation of rape turned out to be false
पुवायां। खुटार के गांव औरंगाबाद में दो लोगों के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। एक व्यक्ति ने एक गांव की महिला से साठगांठ कर विपक्षी व्यक्ति पर आरोप लगवा दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उससे खेत में दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौका मुआयना कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने अपने पति को फोन कर मौके पर बुलाया था और पति के साथ थाने आई है। वहीं महिला केे पति ने बताया कि दुष्कर्म के बाद पत्नी ने घर आकर उसे जानकारी दी, जबकि महिला की सास ने बताया कि उसकी बहू घर से कहीं गई ही नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने महिला पर झूठी तहरीर देने का कारण पूछते हुए पति और सास से सामना कराया तो महिला माफी मांगने लगी।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि उसे दुष्कर्म का आरोप लगाने के लिए दस हजार रुपये औरंगाबाद के एक व्यक्ति ने दिए थे। उधर पकड़े गए व्यक्ति ने भी कोई कार्रवाई करने से मना कर दिया। इसके बाद महिला को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला ने झूठा आरोप लगाया था। महिला के माफी मांगने पर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed