{"_id":"579b92c24f1c1bf12221e151","slug":"apo-mnrega-service-end","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीओ मनरेगा की सेवा खत्म पटल सहायक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीओ मनरेगा की सेवा खत्म पटल सहायक को नोटिस
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Fri, 29 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को पीडी डीआरडीए अजय प्रकाश ने खुदागंज ब्लॉक में डेरा डाला और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न आवासीय योजनाओं एवं मनरेगा संबंधी ब्योरों की जमीनी हकीकत की समीक्षा की। काम में लापरवाही बरते जाने की पुष्टि होने पर एपीओ मनरेगा वीरपाल के सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया। साथ ही समीक्षा के दौरान सूचना पाकर भी अनुपस्थित रहे इंदिरा आवास मामलों के पटल सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। इसके अलावा गत वित्तीय वर्ष में ब्लॉक के 74 आवासों का लंबित भुगतान को तत्काल लाभार्थियों के खाते में जमा कराने का बीडीओ को निर्देश जारी किया।
विकास खंड मुख्यालय स्थित डबाकरा भवन में परियोजना निदेशक अजय प्रकाश ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री ग्राम आवास योजना, इंदिरा आवास योजना और लोहिया आवास योजना की ग्राम पंचायत वार समीक्षा की। लक्ष्य के सापेक्ष आवासों की फीडिंग न होने पर उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। कड़े लहजे में निर्देश दिए कि झोपड़ी और कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को प्रत्येक दशा में आवास सूची में नाम दर्ज किया जाये। इसमें लापरवाही और भेदभाव की शिकायत मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही होगी। समग्र ग्रामों एवं जनेश्वर मिश्र लोहिया ग्रामों में लोहिया आवासों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। परियोजना निदेशक ने खंड विकास अधिकारी राजकुमार वर्मा को आवासों में मनरेगा श्रमांश, के मस्टर रोल जारी कराने के निर्देश दिये। बैठक में एडीओ पंचायत केके पाण्डेय, ग्राम पंचायत अधिकारी विमल अवस्थी, पवन कुमार, शशी कपूर गौतम, गोपाल सिंह, संजीव भारद्वाज, पंकज गंगवार, सुनील त्रिवेदी, आदि लोग उपस्थित थे।