फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Anupa was murdered with a sharp weapon

Shahjahanpur News: धारदार हथियार से की गई थी अनूपा की हत्या

Wed, 11 Dec 2024 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 11 Dec 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Anupa was murdered with a sharp weapon
पुवायां। गांव बनियानी निवासी अनूपा देवी की हत्या सिर पर धारदार हथियार का प्रहार कर की गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस अब सर्विलांस सेल और स्वॉट टीम के सहयोग से हत्याकांड से पर्दा उठाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

नौ दिसंबर की शाम छह बजे 50 वर्षीय अनूपा देवी का शव गांव से कुछ दूर भैंरों मंदिर के पास गन्ने के खेत में मिला था। उनके दो पुत्रों की मौत हो चुकी है। बहू मायके में थी। वह पति के साथ घर में इस वक्त अकेले रह रही थीं। वह दोपहर में खेत पर गई थीं, लेकिन वापस नहीं आईं। तहसील में टाइपिस्ट उनके पति रामसहाय ने घर आने के बाद उनकी तलाश शुरू की तो शव पड़ा मिला था।
विज्ञापन

अनूपा की हत्या के मामले में शक के आधार पर गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि अनूपा की हत्या में किसी करीबी का हाथ है। हत्या के मामले में कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि कई पहलुओं पर जांच चल रही है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मोबाइल लोकेशन की जुटाई जा रही जानकारी
सूत्रों के अनुसार पुलिस की सर्विलांस टीम इस बात की जानकारी जुटा रही है कि नौ दिसंबर की दोपहर से शाम तक मंदिर के आसपास किस-किस मोबाइल की लोकेशन रही है। अनूपा देवी के परिजनाें की कॉल डिटेल जांची जा रही है। संपत्ति सहित अन्य विवादों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। गांव के एक धर्मस्थल पर शराब चढ़ाने और उसे प्रसाद के रूप में वितरित करने की जानकारी भी मिली है। एक युवक शराब की आपूर्ति करता था, उस पर भी पुलिस की नजर है।

--
काफी देर बाद पहुंची पुलिस तक हत्या की सूचना
अनूपा देवी का शव मिलने के बाद नौ दिसंबर की रात में ही पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की थी। अनूपा का शव सबसे पहले पति रामप्रकाश ने देखा था, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी। रामप्रकाश ने मायके में रह रही बहू को घटना से अवगत कराया। बहू ने रामप्रकाश के भतीजे को जानकारी दी थी। फिर भतीजे ने पुलिस को बुलाया। पोस्टमॉर्टम के कारण पुलिस मंगलवार को जांच में ज्यादा तेजी नहीं दिखा सकी। शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद अनूपा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुधवार को पुलिस की जांच में तेजी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed