फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Answer sought from Tehsildar for not publicizing the revision program

Shahjahanpur News: पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार नहीं करने पर तहसीलदार से जवाब तलब

Mon, 06 Nov 2023 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Answer sought from Tehsildar for not publicizing the revision program
पुनरीक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करते डीएम। प्रशासन
- विद्यालयों में चल रहे पुनरीक्षण कार्यक्रम का डीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

शाहजहांपुर। जनपद के विभिन्न विद्यालयों में चल रहे विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का उमेश प्रताप सिंह ने रविवार को जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार न करने पर डीएम ने तहसीलदार से नाराजगी जताई।
उन्होंने तहसीलदार के साथ ही डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज के निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों के जवाब तलब करने के निर्देश दिए। उपस्थित कर्मचारियों को मोहल्लों में भ्रमण करके कार्य करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय, अंटा, एबीरिच इंटर कॉलेज में कम नाम दर्ज होने पर भ्रमण करने के लिए कहा। डीएम तहसीलदार सदर को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के निर्देश का अनुपालन किया जाए, नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------
निरीक्षण में एडीएम न्यायिक को बीएलओ मिले अनुपस्थित
एडीएम न्यायिक राशिद अली ने पुवायां के गुरुनानक पाठशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां बीएलओ सुनीता शर्मा और नीलम पांडेय अनुपस्थित मिलीं। इसके साथ ही जूनियर हाईस्कूल पुवायां में बीएलओ कीर्ति गुप्ता, आरती गुप्ता और विमला अनुपस्थित मिलीं। एडीएम ने अनुपस्थित बीएलओ के संबंध में डीएम को अवगत कराया है। साथ ही बीएलओ को एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed