फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Another court needed in Puwayan, efforts will be made: District Judge

पुवायां में एक और कोर्ट की जरुरत, किया जाएगा प्रयास : जिला जज

Tue, 14 Feb 2023 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Another court needed in Puwayan, efforts will be made: District Judge
पुवायां में वकीलों को संबोधित करते जिला जज। संवाद
पुवायां में सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
विज्ञापन

पुवायां। जिला जज भानुदेव शर्मा ने कहा कि पुवायां के सिविल कोर्ट में 15932 पेंडिंग केस हैं। पुवायां में एक एडिशनल कोर्ट की आवश्यकता है। वकीलों की अतिरिक्त कोर्ट की मांग पर उनके स्तर से जो कार्य होना है, उसका पूरा प्रयास किया जाएगा।
जिला जज सोमवार को पुवायां में सिविल बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण में वकीलों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि वकील गरीब वादकारियों को हरसंभव न्याय दिलाने का काम करें। बोले, बार और बेंच एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, सभी का मकसद न्याय दिलाना ही है।
विज्ञापन

पुवायां के सिविल जज अरविंद कुमार ने भी नई कार्यकारिणी को बधाई दी। बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि वकीलों का कार्य अत्यंत पुण्य वाला है। तमाम वकील देश में बड़े पदों तक पहुंचे हैं और उन्होंने देश की सेवा में बड़ा योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवर्तमान अध्यक्ष जेपी पांडेय ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधीर कुमार सक्सेना को शपथ ग्रहण कराई। इसके बाद सुधीर कुमार सक्सेना ने महामंत्री गणेश शंकर अवस्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार रावत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा, संयुक्त मंत्री सुखविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष मनीष मिश्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष पवन राठौर, प्रवक्ता रमेश सिंह, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य राहुल शुक्ला, संतोष पांडेय, अरविंद मिश्रा, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य देवेश सिंह, अनिल यादव को शपथ दिलाई।

इस मौके पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेश वैश्य, महासचिव सुधीर पांडेय, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयशंकर अवस्थी, महामंत्री प्रभाकर मिश्रा, राकेश गुप्ता, अरुण सक्सेना, बाबूराम पांडेय, अनिल मिश्रा, केएन सिंह राठौर, अनूप कंचन, निर्भय मिश्रा, ओमपाल सिंह यादव, अमित दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed