फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ankush remained in contact with Nana Patekar for a year and a half.

Shahjahanpur News: नाना पाटेकर से डेढ़ साल तक रहा अंकुश का संपर्क

Fri, 09 Oct 2026 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ankush remained in contact with Nana Patekar for a year and a half.
नाना पाटेकर के साथ अंकुश चक आलम। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। कांट के कुर्रियाकलां गांव निवासी अंकुश चक आलम का फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर से करीबी संपर्क रहा। भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, पुणे में पढ़ाई के दौरान अंकुश की नाना पाटेकर से मुलाकात हुई थी। अंकुश की एक महीने पहले ही नाना पाटेकर से बात भी हुई थी।
विज्ञापन

वर्तमान में शारदा स्कूल ऑफ मीडिया, फिल्म एंड इंटरटेनमेंट में प्रोफेसर अंकुश ने बताया कि वर्ष 2014-15 में वह भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान में पढ़ाई कर रहे थे। उस दौरान नाना पाटेकर संस्थान में अतिथि के रूप में आते थे। इसी दौरान उनसे परिचय हुआ और पुणे स्थित उनके फार्म हाउस व फ्लैट पर भी जाने का मौका मिला।
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल तक उनका नाना पाटेकर से संपर्क रहा। अंकुश के मुताबिक करीब एक माह पहले उनकी नाना पाटेकर से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने गोवा फिल्म फेस्टिवल में आने की बात कही थी। इस पर नाना पाटेकर ने गोवा आने और फार्म हाउस पर रुकने का आमंत्रण भी दिया था। उन्होंने कहा था कि रहने और खाने की कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुश ने बताया कि नाना पाटेकर के बेटे मल्हार से भी उनकी दोस्ती है। उन्होंने सुबह फोन कर अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। अंकुश ने बताया कि नटसम्राट फिल्म की शूटिंग के दौरान भी नाना पाटेकर ने उन्हें बुलाया था। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर बेहद जमीन से जुड़े इंसान थे। वह अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा जरूरतमंदों की मदद और चैरिटी में खर्च करते थे।
--
राजपाल यादव बोले : एक बेमिसाल इंसान को खोने का दर्द ज्यादा
शाहजहांपुर। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए नाना पाटेकर के साथ अपने संबंधों और हालिया फिल्म वनवास में साथ काम करने की यादें साझा कीं।
राजपाल यादव ने लिखा कि कुछ मुलाकातें और कुछ लोग जिंदगी में हमेशा याद रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर के साथ हाल ही में वनवास के दौरान फिर से स्क्रीन साझा करने का अवसर मिला। वर्षों से जिनकी अदाकारी को देखते और सराहते आए, उनके साथ दोबारा काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।

उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर को सिर्फ उनके किरदारों के माध्यम से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से जानने और उनसे कई बार मिलने का भी अवसर मिला। उनकी सादगी और अपनापन हमेशा याद रहेगा। राजपाल यादव ने लिखा कि एक बेमिसाल कलाकार को खोने का दुख तो है ही, लेकिन एक जिंदादिल इंसान को खोने का दर्द उससे भी ज्यादा है। उन्होंने नाना पाटेकर के साथ का फोटो भी शेयर किया है। संवाद

नाना पाटेकर के साथ अंकुश चक आलम। स्रोत: स्वयं

नाना पाटेकर के साथ अंकुश चक आलम। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed