{"_id":"679e773cffa527eb29092be1","slug":"animals-fell-ill-due-to-bad-feed-three-milch-buffaloes-died-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-136827-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खराब पशु आहार से बीमार हुए जानवर, तीन दुधारू भैंसों की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खराब पशु आहार से बीमार हुए जानवर, तीन दुधारू भैंसों की माैत
Sun, 02 Feb 2025 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
अल्हागंज। जेरा रहीमपुर ग्राम पंचायत के गांव फतेहपुर में खराब पशु आहार खाने से तीन दुधारू भैंसों की मौत हो गई। इस मामले में पशु पालकों ने पशु आहार निर्माता कंपनी समेत विक्रेता डेयरी संचालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और मुआवजा दिए जाने की मांग की है। मामले की जानकारी पाकर डिप्टी सीवीओ ने शनिवार शाम पशुओं का वेटनरी डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया है।
गांव के पशुपालक राधेश्याम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 26 जनवरी को गांव के एक व्यक्ति की डेयरी से कंपनी के पशु आहार की बोरी खरीद कर लाए थे। भैसों को पशु आहार खिलाए जाने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। एक भैंस की रात में मौत हो गई और तीन अन्य भैंसों की हालत खराब हो गई। शनिवार की सुबह बीमार दूसरी भैंस की भी मौत हो गई। इस बीच, इसी गांव के संतोष की दो दिन से बीमार भैंस ने भी दम तोड़ दिया। राधेश्याम ने गांव के डेयरी संचालक से खरीदे गए पशु आहार की रसीद मांगी तो उन्हें यह कहकर हुल्लापुर स्थित निर्माता कंपनी के वितरक के पास भेज दिया गया कि पशु आहार वहीं से लाया गया है।
तहरीर के अनुसार रसीद लेने वितरक के यहां जाने पर उन्हें कंप्यूटर खराब होने की बात कहकर टरका दिया गया। गांव में अन्य कई पशुपालकों के पशु भी इसी आहार के खिलाए जाने से बीमार हैं। बताया जाता है कि इससे पूर्व भी पशुओं को विशेष आहार दिया जाता रहा, लेकिन इस बार संबंधित कंपनी का पशु आहार खिलाने के बाद पशुओं की हालत चिंताजनक हो गई। मामला संज्ञान में आने पर देर शाम यहां पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम ने पशुओं की मौत का कारण पता लगाने को उनका पोस्टमार्टम किया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश के अनुसार पशु चिकित्सक और खाद्य विभाग को सैंपल लेने के लिए सूचित कर दिया गया है। सैंपल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
यह खाद्य विषाक्तता से पशुओं की मौत का मामला प्रतीत हो रहा है। मृत पशुओं का पोस्टमाॅर्टम कराया जा रहा है। पशु आहार के सैंपल जांच को भेजकर रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
-डॉ. विकल कमार, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी