{"_id":"69d803b1c988521d06084413","slug":"animal-smuggler-arrested-in-encounter-injured-by-bullet-in-leg-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1039-861147-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
Fri, 10 Apr 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने बुधवार आधी रात के बाद न्यू सिटी ककरा रोड पर मुठभेड़ में निगोही के मोहल्ला ककरा निवासी पशु तस्कर भूरे उर्फ भूरिया को पकड़ा, जबकि उसका साथी सलीम भाग गया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार की रात ककरा जाने वाले मार्ग पर दो संदिग्ध लोगों की सूचना मिली थी। रात करीब दो बजे चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से भूरा घायल हो गया। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। जबकि, उसका साथी भाग गया। फायरिंग में दरोगा रणजीत बहादुर सिंह बाल-बाल बच गए। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस, नौ सौ रुपये, बाइक बरामद की। वहीं, बताया जा रहा है कि गोली लगने से आरोपी की पैर की हड्डी टूट गई है। पुलिस उसके साथी की तलाश में जुट गई है।
-- -- -- -- -- --
वर्ष 2017 में मैगलगंज में दरोगा को मार दी थी गोली
- पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वर्ष 2017 में लखीमपुर खीरी के मैगलगंज में आरोपी भूरे ने एक दरोगा को गोली मार दी थी। मैगलगंज थाने में आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बताते हैं कि इसके बाद से वह अपराध करता चला गया। वर्ष 2017 में मैगलगंज थाने में भूरे पर एक और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वर्ष 2018 में मैगलगंज में गुंडा एक्ट लगा। इसके बाद वर्ष 2019 में निगोही में गोवध निवारण अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई। 2022 में रोजा थाना में जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट हुई। 2021 और 2022 में सिंधौली थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। 2024 में पसगवां थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए। बताया जा रहा है कि आरोपी भैंस, गाय चोरी कर मंडियों में बेच देता था।