फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Angry villagers protest after the closure of Ukhri crossing

Shahjahanpur News: उखरी क्रॉसिंग बंद होने से गुस्साए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 22 Feb 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers protest after the closure of Ukhri crossing
मीरानपुर कटरा में आक्रो​शित लोगों को समझाती पुलिस। संवाद
मीरानपुर कटरा। रेलवे स्टेशन के पास स्थित उखरी गांव की रेलवे क्राॅसिंग ओवरब्रिज निर्माण के कारण बंद कर दिए जाने के विरोध में शनिवार को सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने क्रॉसिंग पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद हनीफ को मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन देकर क्रॉसिंग जल्द नहीं खोले जाने पर रेल रोको आंदोलन शुरू कर देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

दिन में करीब 11 बजे समाजसेवी गौरव सागर, ग्राम प्रधान नेत्रपाल सिंह यादव, देवार्थ सिंह, सपा छात्र सभा के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सरदार सतवंत सिंह, सपा नेता विवेक यादव आदि के नेतृत्व में कई गांवों के ग्रामीण और किसान बंद रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर क्रॉसिंग को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए जाने का कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन

उन्हाेंने स्टेशन अधीक्षक को दिए ज्ञापन में कहा है कि गत 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन क्रॉसिंग बंद होने से कई गांवों के छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन के अनुसार किसानों को खेतों में तैयार गन्ने की फसल को चीनी मिल तक ले जाने में भी कठिनाई हो रही है। यही नहीं, क्रॉसिंग बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती प्रसूताओं को सुरक्षित प्रसव कराने के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक लाने में भी दिक्कत आ रही है।

इस दौरान बरेली की बिलपुर रेलवे पुलिस चौकी के दरोगा अनिल कुमार ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों से प्राप्त ज्ञापन को रेल उच्चाधिकारियों को भेजकर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed