{"_id":"69b31eae35d2577b500f510b","slug":"angry-people-blocked-the-highway-due-to-non-availability-of-cooking-gas-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-167783-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रसोई गैस नहीं मिलने से नाराज लोगों ने हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रसोई गैस नहीं मिलने से नाराज लोगों ने हाईवे किया जाम
विज्ञापन
जलालाबाद में बारहपत्थर रोड पर एक गैस एजेंसी पर सिलिंडर बुक कराने के लिए लगी ग्राहकों की भीड़। सं
- फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। रसोई गैस सिलिंडर को लेकर मारामारी लगातार बढ़ रही हैं। बृहस्पतिवार को इंडेन गैस एजेंसी पर सर्वर डाउन होने की वजह से बुकिंग नहीं हो पाने से नाराज उपभोक्ताओं ने हंगामा करते हुए सुबह करीब दस बजे बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। हालांकि, सूचना पाकर कुछ ही देर बाद वहां पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। नगर की दो अन्य गैस एजेंसियों पर भी रसोई गैस सिलिंडर पाने के लिए दिनभर लोगों की भीड़ जुटी रही।
इंडेन गैस एजेंसी पर बीते दो दिन से सर्वर डाउन होने की वजह से बुकिंग सिस्टम काम नहीं कर रहा। इस वजह से बुधवार को भी गैस बुकिंग का काम नहीं हो सका और लाइन में लगे उपभोक्ताओं को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। यही बृहस्पतिवार को भी हुआ। सुबह से उपभोक्ताओं की लाइन लग गई, लेकिन दस बजे तक बुकिंग का काम शुरू नहीं हो सका।
इससे गैस सिलिंडर लेने पहुंचे लोग भड़क उठे। हंगामा करते हुए गैस एजेंसी के सामने ही हाईवे पर खाली सिलिंडर रखकर उन पर बैठ गए और यातायात बाधित कर दिया। कुछ ही देर में हाईवे की एक लेन पर वाहनों की कतार लग गई। बाद में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया और यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
एसडीएम प्रभात राय ने बताया कि घरेलू रसोई गैस की कोई कमी नही है, लेकिन कंपनी का सर्वर डाउन होने की वजह से गैस की बुकिंग और वितरण में दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि सभी गैस एजेंसियों पर नजर रखी जा रही है। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।