{"_id":"68ed5966ae334033310beebf","slug":"anger-over-withholding-of-salaries-of-218-schools-warning-of-agitation-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-155027-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 218 विद्यालयों का वेतन बाधित करने पर आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 218 विद्यालयों का वेतन बाधित करने पर आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) की जनपदीय कार्यकारिणी की बैठक में यू-डाइस प्लस की गतिविधि को लेकर 218 विद्यालयों के स्टाफ का अक्तूबर महीने का वेतन बाधित करने के आदेश का विरोध किया गया। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जरूरत पर आंदोलन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष विनीत गंगवार ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में वर्ष 2023-24 व वर्तमान नामांकन में अंतर, प्रोग्रेशन अपार आईडी व ड्रॉपबॉक्स से इंपोर्ट की डाटा एंट्री आदि के बिंदुओं पर बीएसए ने कार्रवाई की है। कहा कि मामले में केवल शिक्षकों को जिम्मेदार ठहराते हुए वेतन रोकना अनुचित है।
आदेश वापस नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। विनीत गंगवार ने बताया कि विभाग की ओर से मिले टैबलेट में रिचार्ज के नाम पर 1200 रुपये कंपाेजिट ग्रांट से काट लिए गए हैं। नए सिम के नेटवर्क ग्रामीण क्षेत्रों के 95 प्रतिशत स्कूलों में नहीं आते हैं। इस कारण शिक्षकों को विभागीय कार्यों को ऑनलाइन करने में समस्या होती है।
विज्ञापन
बैठक में जिला महामंत्री हरिशंकर, पृथ्वीराज,अवनीश कुमार सिंह, सोनपाल वर्मा, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
डिजिटल हाजिरी लगाई जाए
बीएसए दिव्या गुप्ता ने ऑनलाइन हाजिरी को लेकर सख्त हिदायत जारी की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि टाइम एंड मोशन स्टडी के आधार पर डिजिटल पंजिकाएं तैयार की जाएं। विद्यालयों में कक्षावार डिजिटल उपस्थिति पंजिका के माध्यम से प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थित छात्रों की संख्या दर्ज किया जाए। इसके लिए टैबलेट व सिम भी उपलब्ध कराए गए हैं। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में शामिल होने के चलते विद्यालयों में डिजिटल छात्र उपस्थिति की प्रगति की समीक्षा हर दिन जिला स्तर पर होगी।