फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Anger over continued indecent remarks on Buddhist monks, FIR lodged against accused

Shahjahanpur News: बौद्ध भिक्षुकों पर लगातार अभद्र टिप्पणी से रोष, आरोपी के खिलाफ दी तहरीर

Wed, 29 Oct 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Anger over continued indecent remarks on Buddhist monks, FIR lodged against accused
खुटार। बौद्ध भिक्षुकों पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में काफी संख्या में लोग एकत्र होकर थाने पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

मंगलवार को राजेश कुमार, आदर्श, अवधेश कुमार, राजीव कुमार, रामप्रसाद, मिथिलेश कुमार, विमल कुमार, संजीव कुमार सहित काफी संख्या में लोग थाने पहुंचे। बौद्ध भिक्षुकों पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

खुटार के मोहल्ला देवस्थान निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि खुटार के मोहल्ला नौगवां कोट का एक व्यक्ति बौद्ध भिक्षुको के फोटो और वीडियो एडिट कर आए दिन अपने सोशल मीडिया एकाउंट से वायरल करता रहता है। आरक्षण सहित अनुसूचित जाति को लेकर भी अमर्यादित टिप्पणियां की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बौद्ध धर्म के अनुयाई आहत हैं और उनमें रोष है। आरोपी समाज में जातीय उन्माद फैलाने का काम कर रहा है। साक्ष्य के वायरल वीडियो और फोटो भी पुलिस को सौंपे गए हैं। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed