शाहजहांपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की कार्यकर्ता मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जीआईसी मैदान पर एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचीं। यहां पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत को दिया।
ज्ञापन में मांग की गई कि आंगनबाड़ी वर्कर्स का मानदेय कम से कम 18000 रुपये प्रतिमाह किया जाए। आंगनबाड़ी वर्कर पोषण ट्रैकर पर काम करती हैं। इसमें काफी समस्या आती है। ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट सही से काम नहीं करता है। विभाग की ओर दिए गए अधिकतर मोबाइल खराब हो गए हैं। अधिकांश वर्कर्स के पास मोबाइल नहीं है। मोबाइल रिचार्ज का भुगतान किया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनिता देवी, विश्वमोहन भारद्वाज, किरन सिंह, अंजू देवी, अनमोल कुमारी, स्नेहलता, सर्वजीत कौर आदि मौजूद रहीं। संवाद