फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   An investigation has been launched into the FIR registered against Maulana Tauqeer Raza Khan's son.

Shahjahanpur News: मौलाना तौकीर रजा खां के बेटे पर दर्ज प्राथमिकी की जांच शुरू

Thu, 08 Jan 2026 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
An investigation has been launched into the FIR registered against Maulana Tauqeer Raza Khan's son.
तिलहर (शाहजहांपुर)। बरेली बवाल के आरोपी और आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के बेटे फरमान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और रोडवेज बस से कार के टकराने के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फरमान के पास ड्रग्स कहां से आई, पुलिस इसकी भी जांच करेगी।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर के सामने खड़ी रोडवेज बस से मंगलवार को पीछे से एक कार टकरा गई थी। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार मौलाना तौकीर के बेटे फरमान रजा खां को हिरासत में ले लिया था। तलाशी में उसके पास से आधा ग्राम क्रिस्टल मेथ ड्रग्स मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रोडवेज बस चालक की तहरीर पर भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। बाद में फरमान को थाने से जमानत दे दी गई थी।
विज्ञापन

फरमान ने पुलिस को बताया था कि उसने एक ग्राम ड्रग्स दिल्ली में रहने वाले एक व्यक्ति से खरीदी थी। आधा ग्राम ड्रग्स उसने सिरिंज के माध्यम से इस्तेमाल कर ली। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले की जांच क्राइम इंस्पेक्टर सुनील यादव को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह भी पता लगाएगी कि क्रिस्टल मेथ कहां से खरीदी गई थी। फरमान के ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में ड्रग्स लिए जाने की पुष्टि होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed