फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   An FIR will be registered against employees who get their duties cancelled unnecessarily.

Shahjahanpur News: अनावश्यक ड्यूटी कटवाने वाले कर्मचारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

Tue, 28 Apr 2026 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
An FIR will be registered against employees who get their duties cancelled unnecessarily.
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से ड्यूटी कटवाने का प्रयास करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने प्रशिक्षकों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण को अधिक व्यावहारिक, स्पष्ट एवं विस्तृत बनाया जाए। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं जैसे भोजन, पेयजल आदि के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्मिकों को निर्देशित किया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए प्रशिक्षण को गंभीरता और गहनता से लें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान जिला जनगणना अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed