{"_id":"6943f761853b5459940dfe0c","slug":"an-elderly-woman-died-after-getting-caught-in-a-mills-pulley-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-160693-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चक्की की पुली में फंसी बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चक्की की पुली में फंसी बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
मिर्जापुर। वनगांव में बृहस्पतिवार सुबह चक्की की पुली में फंसकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शव को देखकर परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
गणेश की 60 वर्षीय पत्नी कुसुमा देवी बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे गांव के ही नंदलाल की इंजन चक्की पर चावल पिसवाने के लिए गईं थी। इस दौरान वह चक्की की पुली की चपेट में आकर फंसने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
अस्पताल ले जाने से पूर्व उनकी सांसें थम गईं। परिजनों ने बताया कि मृतका के छह बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी शादीशुदा हैं। इंस्पेक्टर सोनी शुक्ला ने बताया कि शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।