{"_id":"68a771254cff84cc770169d4","slug":"an-elderly-man-returning-from-his-daughters-house-died-in-an-accident-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-150865-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बेटी के घर से लौट रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बेटी के घर से लौट रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत
विज्ञापन
खुदागंज (शाहजहांपुर)। पच्चड़ गांव के मजरा नवदिया गाजीपुर निवासी साइकिल सवार 60 वर्षीय बाबूराम की बृहस्पतिवार सुबह कंधरापुर गांव के पास बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजन शव को देख बिलख पड़े।
परिजनों ने बताया कि बाबूराम दो दिन पूर्व निगोही ब्लॉक के अदिलाबाद गांव में अपनी बेटी के घर गए थे। बृहस्पतिवार सुबह साइकिल से घर के लिए लौट रहे थे। वह खुदागंज थाना क्षेत्र के कंधरापुर गांव के पास पहुंचे।
इस बीच वह बाइक सवार से टकरा गए। हादसे में बाबूराम व पीलीभीत जिले के रहने वाले बाइक सवार दिनेश घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भिजवाया गया। जहां बाबूराम को मृत घोषित कर दिया गया। बाबूराम की मौत से उनके बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल हाे गया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
--
हादसे में बाइक सवार ग्रामीण घायल
तिलहर। ब्लाॅक रोड पर बुधवार रात ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार गांव बाबूपुर नगरिया निवासी फकीरे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि वह घर के लिए लौट रहे थे। संवाद