फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   An Eco van operating without a permit was seized, and fines were issued on the highway.

Shahjahanpur News: बिना परमिट दौड़ रही इको वैन सीज, हाईवे पर काटे चालान

Wed, 04 Feb 2026 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
An Eco van operating without a permit was seized, and fines were issued on the highway.
तिलहर में हाईवे पर इंटरसेप्टर से चालान काटते यातायात उपनिरीक्षक बाल किशन यादव। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। नियमविरुद्ध तरीके से चलने वाले वाहनों पर शिकंजा कसते हुए मंगलवार को कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग ने बिना परमिट दौड़ रही इको वैन को सीज करने के साथ ही दो वाहन सीज किए। नौ का चालान किया। वहीं तिलहर में यातायात उपनिरीक्षक बाल किशन ने तेज गति से चलने वाले वाहनाें के चालान किए।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम ने निगोही क्षेत्र में चेकिंग करते हुए इको वैन में बच्चों को लेकर जाते हुए पकड़ लिया। नियम पूरे नहीं करने पर वैन को सीज करते हुए टिकरी चौकी पर खड़ा करा दिया। एआरटीओ ने बताया कि दो वाहनों को सीज करते हुए नौ का चालान किया। वहीं तिलहर में यातायात उपनिरीक्षक बाल किशन यादव ने नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

उन्होंने इंटरसेप्टर से तेज गति से चलने वाले वाहनों के चालान किए। तीन सवारी चलने वाले वाहनों पर शिकंजा किया। उन्होंने बताया कि हाईवे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। इंटरसेप्टर से अधिक गति से चलने वाले वाहनों के पिछले सप्ताह लगभग 250 चालान किए गए। बिना हेलमेट तीन सवारी व गलत दिशा में चलने वाले 300 वाहनों के चालान किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed