{"_id":"6963e84769e604c30d052875","slug":"an-attempt-was-made-to-secure-a-water-management-job-using-a-forged-letter-from-the-village-head-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-162684-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रधान के फर्जी पत्र से जलमित्र की नौकरी हथियाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रधान के फर्जी पत्र से जलमित्र की नौकरी हथियाने की कोशिश
विज्ञापन
खुदागंज। ग्राम पंचायत रामपुर नवदिया में जलमित्र के रिक्त पद पर नौकरी के लिए गांव के ही दो लोगों ने प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से पत्र तैयार कर उसे आवेदन के साथ जल निगम कार्यालय में जमा किया। प्रधान ने अपने हस्ताक्षर से जारी पत्र को फर्जी बताया। हालांकि, अभी इस मामले में फर्जीवाड़े के आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्राम पंचायत में जलमित्र के रिक्त पद पर नौकरी करने के लिए गांव के दो लोगों नरेश चंद्र और रामगोपाल ने अपने सभी दस्तावेज प्रधान और पंचायत सचिव से सत्यापित कराकर नियमानुसार आवेदन किया। इस बीच गांव के ही दो अन्य लोगों ने प्रधान का फर्जी पत्र तैयार करवाया और प्रधान तथा पंचायत सचिव के फर्जी हस्ताक्षर करके सारे कागज जमा कर दिए। इसी दौरान नरेश चंद्र और रामगोपाल ने जल निगम कार्यालय में जब अपने आवेदन जमा किए तो वहां पर पहले से ही प्रधान के फर्जी पत्र सहित दो आवेदन रखे मिले।
इस पर जल निगम के अधिशासी अभियंता ने ग्राम प्रधान उवैद आलम से स्पष्टीकरण मांगा। प्रधान ने अपने स्पष्टीकरण में कहा है कि गांव के ही दो लोगों ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर और मोहर लगाकर जल निगम के शाहजहांपुर कार्यालय में भेजे हैं। प्रधान ने बताया कि जल निगम को मांगे गए स्पष्टीकरण का उत्तर उन्होंने भेज दिया है और अब आगे की कार्रवाई जल निगम के अभियंता तय करेंगे।