फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   An appeal to strengthen Sanatana culture by adopting the ideals of the Vedas.

Shahjahanpur News: वेदों के आदर्श अपनाकर सनातन संस्कृति को सुदृढ़ बनाने का आह्वान

Tue, 23 Dec 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
An appeal to strengthen Sanatana culture by adopting the ideals of the Vedas.
जैतीपुर के ग्राम नीम डांडी में आर्य समाज की ओर से ​आयोजित कार्यक्रम में संबो​धित करते आचार्य। स
तिलहर। जैतीपुर क्षेत्र के गांव नीम डांडी में आर्य समाज की शंकरपुर पिटरहाई शाखा की ओर से तीन दिवसीय वेद कथा का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर आर्य विद्वानों ने वेदों को जीवन का मूलाधार बताते हुए कहा कि वेदों में निहित आदर्श अपनाकर सनातन संस्कृति को सुदृढ़ करने का हम सभी को प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर आचार्य प्रणव मिश्र ने कहा कि वेद सृष्टि के मूल ग्रंथ हैं और उनमें संपूर्ण विश्व का ज्ञान-विज्ञान समाहित है। इसलिए वेदों के मार्ग पर चलकर ही मानव जीवन का सर्वांगीण कल्याण संभव है। स्वामी जगदीश्वरानंद ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार करते हुए लोगों से वेदों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पंडित चमन देव और पूर्ण प्रकाश आर्य ने पाखंड व अंधविश्वास से दूर रहकर सनातन संस्कृति को सुदृढ़ करने पर बल दिया। कार्यक्रम में बहराइच से आईं गीता पांडेय और अलीगढ़ के आचार्य ऊधम सिंह आर्य ने ईश्वर भक्ति और देशप्रेम से ओतप्रोत भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में राजवीर देव शास्त्री ने नशा उन्मूलन पर विचार व्यक्त करते हुए समाज को इस दिशा में जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के आयोजक त्रिदेव आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हरपाल आर्य, आर्य समाज के प्रधान सुरेंद्र देव, जुगल किशोर, वेद राम आर्य, पोथीराम, कुलदीप आर्य, मोनू सिंह आदि श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed