फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   An accused who created ruckus at a wedding has been detained

Shahjahanpur News: शादी में बवाल करने वाला एक आरोपी हिरासत में लिया

Sat, 25 May 2024 04:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 25 May 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
An accused who created ruckus at a wedding has been detained
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति के प्रधान की बेटी की शादी में महिलाओं से छेड़खानी और रिश्तेदारों से मारपीट करने के एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। शनिवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार की रात नौ बजे डीजे पर डांस के दौरान गांव के कुछ लोगों ने महिलाओं से छेड़खानी कर दी थी। विरोध करने पर उस समय तो आरोपी गालीगलौज करते हुए चले गए लेकिन बाद में बरात को घेरकर मारपीट व फायरिंग की थी। मारपीट में वधु पक्ष के लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। एक व्यक्ति को गोली भी लगी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। सीओ सदर अमित चौरसिया भी पहुंचे थे। पुलिस की उपस्थिति में शादी की रस्मों को निभाया गया था। मामले में अमित सिंह उर्फ सोनू, प्रमोद सिंह, रामपाल, सोनू सिंह, अवनीश, बंगाली, गुड्डू, सुनील, कल्लू के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी बंगाली को हिरासत में ले लिया है। उसे शनिवार को जेल भेजा जाएगा। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed