फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ammonia tanker collides with a tree, driver injured

Shahjahanpur News: अमोनिया गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया, चालक हुआ घायल

Sun, 26 Oct 2025 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ammonia tanker collides with a tree, driver injured
तिलहर में हाईवे पर पेड़ से टकराया अमोनिया गैस से भरा टैंकर। स्रोत: जागरुक पाठक
तिलहर (शाहजहांपुर)। बरेली की ओर से शाहजहांपुर जा रहा अमोनिया गैस से भरा टैंकर शनिवार सुबह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने चालक को केबिन से निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जनपद कांगड़ा के थाना नूरपुर क्षेत्र के गांव पलकड़ी निवासी संजीव राजस्थान से अमोनिया गैस लेकर कृभको जा रहे थे। शनिवार सुबह छह बजे हाईवे स्थित निजी मेडिकल कॉलेज के पास अचानक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। पेड़ से टकराकर टैंकर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक संजीव घायल हो गए।
विज्ञापन

भीड़ के चलते हाईवे पर एक साइड में वाहनों की रफ्तार थम गई। ग्रामीणों ने नगरिया चौकी इंचार्ज विशेष कुमार को सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस टीम ने भीड़ को हटाया। हाईवे पर वाहनों का आवागमन शुरू कराया। इंचार्ज विशेष कुमार ने बताया कि गैस लीक नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
सड़क हादसों में 11 लोग जख्मी
शाहजहांपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 11 लोग घायल हो गए।
तिलहर। सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। राहगीरों ने एंबुलेंस सेवा की मदद से सभी को सीएचसी तिलहर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मोहल्ला सितारगंज निवासी सानू शुक्रवार रात करीब दस बजे बाइक से घर लौट रहे थे। तभी पूर्वी भक्सी तिराहे के पास निगम कार्यालय के सामने हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट न लगाने के कारण सानू के सिर में गंभीर चोट आई।
थाना जैतीपुर क्षेत्र के गांव जिगनिया निवासी जयवीर तिलहर से जैतीपुर मार्ग पर बाइक से घर जा रहे थे। गांव खैरपुर के पास बाइक फिसलने से जयवीर सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें भी तिलहर सीएचसी लाया गया। तिलहर के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी उवैस हाईवे स्थित इंडियन गैस एजेंसी के पास पहुंचे ही थे कि तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हेलमेट न पहनने के कारण उवैस के सिर पर गहरी चोट आई।
पुवायां। गांव पिपरी निवासी पिंटूलाल का 18 वर्षीय पुत्र अंकुल और संतोष का 16 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार शनिवार को साइकिल से खेत पर जा रहे थे। गांव अनंतापुर बाइपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर साइकिल में लग जाने से दोनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 सेवा की एंबुलेंस से घायलों को पुवायां सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
मीरानपुर कटरा। रमापुर उत्तरी मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार ग्राम पलिया दारोबस्त निवासी विवेक कुमार घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वह कटरा बाजार से घरेलू सामान की खरीदारी के लिए जा रहे थे। बाइक पर गांव का रंजीत कुमार भी पीछे बैठा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने बताया कि चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया है। तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
सिंधौली। पलिया-लखनऊ हाईवे पर शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में बाइक सवार दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कस्बा के मुड़िया मोड़ पर पुवायां की तरफ से बाइक पर सवार होकर पत्नी नीतू के साथ घर लौट रहे पनवाड़ी गांव के राजीव उर्फ गिरधारी की बाइक से सामने से आ रही अनियंत्रित कार टकरा गई। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। इसके अलावा बंदर सामने आ जाने से बाइक पर सवार सैंजना गांव की सुशीला देवी और उनका पौत्र पंकज घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह के अनुसार हादसे में घायल हुए बाइक सवार दंपती से अभी कार चालक के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है।

तिलहर। बाइपास चौराहा पुल के पास शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। मोहल्ला बहादुरगंज निवासी गंगाधर शनिवार दिन में करीब ढाई बजे बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बाइपास चौराहा पुल के निकट अज्ञात वाहन से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में गंगाधर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed