फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Amitabh Thakur said - Rasuka on BJP leader, bulldozer went to home

अमिताभ ठाकुर बोले- भाजपा नेता पर लगे रासुका, घर पर चले बुलडोजर

Mon, 31 Oct 2022 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Thakur said - Rasuka on BJP leader, bulldozer went to home
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यकताओं से बात करते अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाक - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने डॉक्टर से अभद्रता करने के आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ रासुका की कार्रवाई करने और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग उठाई। रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे अमिताभ ने कहा कि अगर यह सपा का कार्यकर्ता होता तो शायद शाम तक हॉफ एनकाउंटर के बाद लंगड़ा कर चल रहा होता।
विज्ञापन

रविवार को आए अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न जगहों का भ्रमण किया। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर एक बच्चे की तबीयत पूछी। इसके बाद डॉ. करन गुप्ता के मामले में सीएमएस डॉ. एयूपी सिन्हा से मुलाकात कर उनसे जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भाजपा बुलडोजर चलाने और रासुका लगाने के मापदंड पर गर्व करती है। डॉक्टर से अभद्रता करने वाले नेता पर रासुका लगाएं, साथ ही जघन्य अपराधी मानकर घर पर बुलडोजर चलाएं। उसका कृत्य स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रभावित करने वाला है। इस लड़ाई में हम चिकित्सक संवर्ग का साथ देंगे।
विज्ञापन

शासन स्तर पर उठाएंगे भ्रष्टाचार के मुद्दे
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता कर अमिताभ ठाकुर ने बताया कि उनका संगठन भ्रष्टाचार और अन्याय का प्रबल विरोधी है। उन्होंने रविवार को हथौड़ा गांव में तालाब को जायजा लिया। अमृत सरोवर के लिए 28 लाख 80 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं, जबकि खर्च मात्र पांच से सात हजार रुपये हुए होंगे। भ्रष्टाचार के मुद्दे को उजागर करने पर उनके कार्यकर्ता शैलेश व एक अन्य पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया। लोदीपुर में नाले के निर्माण के नाम पर 26 लाख रुपये खर्च हुए, जबकि पानी सड़क पर छोड़ दिया गया। उन्होंने एक पेपर मिल की चिमनी और फैक्टरी से निकलने वाले पानी से प्रदूषित नाले का जायजा भी लिया। अमिताभ ठाकुर ने बताया कि प्रदूषण के चलते मिट्टी तक काली हो गई है। इस मामले को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में उठाएंगे। मांग करेंगे कि फैक्टरी के संचालकों पर आपराधिक और प्रशासनिक कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाने पर मदनापुर के एक कार्यकर्ता को एनडीपीएस में जेल भेज दिया गया। यह दोहरा मापदंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed