फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Amit shah and cm yogi adityanath

आज आएंगे अमित शाह और योगी आदित्यनाथ

Fri, 11 Feb 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Amit shah and cm yogi adityanath
शाहजहांपुर/पुवायां। चुनाव प्रचार खत्म होने का समय नजदीक आते ही सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार और शनिवार को दलों के स्टार प्रचारक मैदान में उतरेंगे। गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम फाइनल हो गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी चेतराम पासी के पक्ष में पुवायां इंटर कॉलेज के मैदान में और ददरौल के भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह के समर्थन में कांट के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को एएसपी संजीव वाजपेयी ने पुवायां में जनसभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उनके साथ सीओ बीएस वीरकुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे पुवायां आएंगे।
विज्ञापन

--------------
आज आएंगे गृहमंत्री अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को तिलहर विधानसभा क्षेत्र के निगोही के डढ़िया बाजार में भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। 12 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह की जलालाबाद में रैली संभावित है। बृहस्पतिवार को जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। वह यहां भाजपा प्रत्याशी हरिप्रकाश वर्मा के समर्थन में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 को खुटार आएंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
पुवायां। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को खुटार में मुख्य चौराहे के पास वाले मैदान में भाजपा प्रत्याशी चेतराम के पक्ष में जनसभा का कार्यक्रम है। पहले उनका कार्यक्रम दस फरवरी को था, लेकिन किसी कारण से जनसभा टल गई थी। खुटार नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला जनसभा स्थल पर तैयारियों कराने में जुटे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष की सभा की अनुमति के लिए आवेदन किया गया है।

कल आएंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
शाहजहांपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को बरेली मोड़ स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed