{"_id":"68c875aeca591876e00be6d3","slug":"ambulance-stuck-in-traffic-jam-for-two-hours-injured-woman-dies-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-152815-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जाम में दो घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस, घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जाम में दो घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस, घायल महिला की मौत
विज्ञापन
सुरभि का फाइल फोटो: स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर/फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर सोमवार को जाम में पांचाल घाट से पहले एक एंबुलेंस दो घंटे फंसी रही। एंबुलेंस में मौजूद एक घायल महिला ने दम तोड़ दिया।
शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के गांव बहेरिया निवासी महिला को थरिया गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी थी। महिला की बेटी सुरभि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जाम में महिला की मौत होने के बाद परिजन शव लेकर शाहजहांपुर लौट गए। महिला के दो बेटों का इलाज चल रहा है। बहेरिया निवासी राजीव कुमार की पत्नी चंद्रवती (45) पुत्र अमन (19), देवेश (8) और बेटी सुरभि (3) के साथ मोपेड से बदायूं के उसावां स्थित अपने मायके पितृपक्ष पर भोज में जा रही थीं। मोपेड अमन चला रहा था। थरिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड में टक्कर मार दी। इसमें सुरभि की मौके पर ही मौत हो गई। संवाद
--
हाथ जोड़ते रहे परिजन, किसी ने नहीं निकलने दी एंबुलेंस
शाहजहांपुर/फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर सोमवार को जाम में फंसे एंबुलेंस में चंद्रवती (45) की मौत हो गई। वहीं बेटी सुरभि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
एंबुलेंस में मौजूद चंद्रवती की बहन उपासना ने बताया कि बहन को चोटें अधिक होने की वजह से वह एंबुलेंस में चीखती रहीं, लेकिन पांचाल घाट से पहले एंबुलेंस करीब दो घंटे तक जाम में फंसी रही। उन्होंने कई बार वाहन चालकों के हाथ जोड़े कि एंबुलेंस को निकलने दें, लेकिन किसी ने नहीं सुनी और बहन की एंबुलेंस में ही धीरे-धीरे आवाज थमती गई।
उन्होंने बताया कि एंबुलेंस शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक जाम में फंसी थी। वहां से निकलने के बाद वे लोग पांच किलोमीटर दूर लोहिया अस्पताल में करीब सात बजे पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बहन को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल देवेश की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। परिजन निजी अस्पताल में उसका इलाज करा रहे हैं। मोपेड चला रहे अमन का लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उपासना ने बताया कि बहन चंद्रकली की चीखें एंबुलेंस के बाहर तक सुनाई दे रही थीं। समय से इलाज मिल जाता, तो बहन की जान बचाई जा सकती थी। संवाद