फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ambedkar Statue Damaged in Rajpur Nagla; Police Resort to Lathi-Charge

Shahjahanpur News: राजपुर नगला में आंबेडकर प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, पुलिस ने फटकारी लाठी

Sun, 19 Apr 2026 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar Statue Damaged in Rajpur Nagla; Police Resort to Lathi-Charge
मदनापुर ब्लाॅक के गांव राजपुर नगला में इसी स्थान पर लगी थी प्रतिमा। संवाद
जलालाबाद। मदनापुर ब्लाॅक के गांव राजपुर नगला में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा शनिवार रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। हंगामा होने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस बल ने हंगामा कर रहे लोगों को लाठी फटकार कर खदेड़ दिया। एसडीएम प्रभात राय व अन्य अधिकारियों ने प्रतिमा को वहां से हटवाकर किसी सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया। गांव की महिलाओं ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रतिमा की स्थापना करने वाले प्रेमसागर व बलवीर आदि ने बताया कि कि इस वर्ष आंबेडकर जयंती पर इस प्रतिमा को गांव की अन्य बिरादरी के लोगों के सहयोग से पंचायत भवन के पीछे खाली पड़ी जमीन पर स्थापित किया गया था। इस जमीन का उपयोग वे लोग उपले पाथने के लिए करते हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात गांव के दो-तीन युवकों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। इससे लोग भड़क गए। तनावपूर्ण स्थिति होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सिपाही मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करने का प्रयास किया। आक्रोश बढ़ने पर थाने पर सूचना दी गई। इसके बाद एसडीएम प्रभात राय समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति काबू में नहीं आने पर पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रात में ही प्रतिमा को उखड़वाकर गाड़ी से कहीं सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रतिमा हटाने का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। करीब 18 सौ वोटर वाली इस ग्राम पंचायत में यादव और जाटव वोटरों की तादाद सबसे ज्यादा है।

प्रधान पर मूर्ति लगवाने का आरोप
प्रतिमा लगवाने वालों ने बताया कि वे लोग करीब पांच साल पहले प्रतिमा लाए थे। अनुमति न मिलने के कारण प्रतिमा को लगाया नहीं जा सका। आरोप लगाया कि एक माह पहले ग्राम प्रधान अरविंद यादव ने प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देकर उन लोगों से करीब 25 हजार रुपये का चंदा इकट्ठा किया। फिर उस जगह पर चबूतरा बनवाकर प्रतिमा स्थापित करवाई।

प्रधान ने आरोपों को नकारा

प्रधान अरविंद यादव ने आरोपों को नकारते हुए बताया कि उनके द्वारा प्रतिमा लगवाने की बात पूरी तरह निराधार है। जिस दिन यह प्रतिमा स्थापित कराई गई, वह रिश्तेदारी में गए हुए थे। सवाल यह है कि सरकारी जमीन पर प्रतिमा लगाई गई, तब प्रधान ने इसकी जानकारी प्रशासन को क्यों नहीं दी, साथ ही बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थान पर प्रतिमा लग जाने की भनक न लगना पुलिस व प्रशासन की शिथिलता को भी दर्शाता है।

प्रतिमा तोड़ने वालों पर कार्रवाई हो

प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले लोग दो-तीन दिन से उसे तोड़ने की धमकी देते घूम रहे थे। उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और प्रतिमा को पुनः उसी स्थान पर लगाया जाए। - बलवीर

प्रतिमा नहीं लगी तो आंदोलन करेंगे

प्रतिमा लगाने के समय किसी ने विरोध नहीं किया। उसे तोड़ने के प्रयास करने की शिकायत हम लोगों ने पुलिस से की। तब कार्रवाई के बजाए हम लोगों के साथ मारपीट की गई। प्रतिमा को पुनः उसी जगह नहीं लगवाने पर वे आंदोलन करेंगे। - प्रेमसागर

राजपुरा नगला में ग्राम प्रधान अवधेश यादव व उसके सहयोगी द्वारा राजनीतिक लाभ के लिए बिना अनुमति महापुरुष की प्रतिमा रखे जाने की सूचना मिली थी। गांव के लोगों को समझाकर प्रतिमा हटाई गई। ग्राम प्रधान पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। - दीक्षा भांवरे अरुण, एसपी देहात

बसपा का शिष्टमंडल गांव में पहुंचा

शाहजहांपुर। बसपा के प्रतिनिधि मंडल ने रजपुरा रायपुर गांव में पहुंचकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामले की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने एसपी से फोन पर वार्ता कर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। उनके साथ जयवीर सिंह गौतम, इम्तियाज मंसूरी, अब्दुल सोईद खां, ठाकुर उमेश प्रताप सिंह आदि शामिल रहे। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed