{"_id":"5ef7956a8ebc3e42cd216bd6","slug":"amar-ujala-scholarship-becomes-ladder-of-success-of-ankesh-shahjahanpur-news-bly410796196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकेश की सफलता की सीढ़ी बनी अमर उजाला छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकेश की सफलता की सीढ़ी बनी अमर उजाला छात्रवृत्ति
Sun, 28 Jun 2020 03:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 03:18 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 90.83 अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान पाने वाला अंकेश कुमार शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 545 अंक अर्जित कर उसने अपनी श्रेष्ठता साबित की है।
विज्ञापन
वर्ष 2018 में अमर उजाला फाउंडेशन की स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में अंकेश ने सफलता हासिल की थी। अंकेश ने बताया कि उसी छात्रवृत्ति से उसे आगे पढ़ाई जारी रखने में मदद मिली। बताया कि अमर उजाला के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
अल्हागंज क्षेत्र के गांव बिचोली निवासी किसान राम प्रकाश राठौर और जमुना देवी के बेटे अंकेश कुमार से छोटी एक बहन और एक भाई है। जो नौंवी और छठी कक्षा में पढ़ते हैं। अंकेश शुरू से ही मेधावी रहा है। उसने पढ़ाई के संबंध में अपने स्कूल में भी अलग पहचान बना रखी है।
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत करते हुए अंकेश ने बताया कि छात्रों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रति वर्ष होने वाली छात्रवृत्ति परीक्षा में भी सफलता हासिल की थी।
राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में छात्रवृत्ति के रूप में जो राशि प्राप्त की थी, उसने आगे की पढ़ाई में काफी मदद की। बताया कि अगर उसे दो साल पहले अमर उजाला से छात्रवृत्ति के रूप में मदद नहीं मिली होती, तो आज वह बोर्ड परीक्षा में भी इतनी बड़ी कामयाबी हासिल नहीं कर पाता। छात्रवृत्ति की राशि से उसने न सिर्फ किताबें खरीदीं, बल्कि कोचिंग भी की और स्कूल की फीस भी भरी। इ
ससे परिवार पर बोझ नहीं पड़ा। इतना ही नहीं, कुछ राशि तो घर के जरूरी काम में खर्च हुुई। अंकेश ने बताया कि उसके पिता गांव में खेती करते हैं। अमर उजाला का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।