{"_id":"68eaaf0660f7da923307b0ad","slug":"aman-singh-won-the-400-meter-race-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-154865-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चार सौ मीटर दौड़ में अमन सिंह ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चार सौ मीटर दौड़ में अमन सिंह ने मारी बाजी
विज्ञापन
डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में कबड्डी का ट्रायल देते खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
शाहजहांपुर। माय भारत (नेहरू युवा केंद्र) की ओर से दो दिवसीय क्लस्टरस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सेठ रामचंद्र सिंह इंटर कॉलेज खड़सार तिलहर में किया गया। अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते। 400 मीटर दौड़ में अमन सिंह ने बाजी मारी।
खेलकूद का शुभारंभ कटरा विधायक कटरा वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद बालक और बालिका वर्ग की दौड़ कराई गई। बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रियांशु सिंह कीरतपुर बिहारी की टीम ने वैष्णवी के साथ बाजी मारी। संजलि व आरुसी उपविजेता बनीं।
400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में अमन सिंह प्रथम, सुधांशु द्वितीय, कौशल तृतीय रहे। 200 मीटर बालिका वर्ग में अंशिका यादव ने प्रथम, सीतू ने द्वितीय, दिव्या ने तृतीय स्थान पाया। विजेताओं को विधायक व बाल कल्याण समिति के सदस्य मुनीश सिंह परिहार ने सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधक पूर्व जिला पंचायत सदस्य रूम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
मंडलीय कबड्डी के लिए छह खिलाड़ियों का चयन
शाहजहांपुर। खेल निदेशालय उत्तरप्रदेश व उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ की ओर से राज्यस्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता 13 से 15 अक्तूबर के मध्य गौतमबुद्ध नगर में होगी। प्रतियोगिता के लिए शनिवार को डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में जिलास्तरीय चयन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद उन्होंने टीमों को बनाकर स्पर्धा कराई। आयुष सक्सेना, मोहम्मद फैज, सदीम रजा, सईम अहमद मंसूरी, सचिन कुमार, रौनक का चयन मंडलीय ट्रायल्स के लिए किया गया। मंडलीय खेलकूद 12 अक्तूबर को क्षेत्रीय खेल कार्यालय बरेली में होगा। इस मौके पर प्रशिक्षक निशांत कुमार का सहयोग रहा। संवाद